Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » विप्रो के शेयर में एक ही दिन में 8 फ़ीसदी की गिरावट आई..……
    News

    विप्रो के शेयर में एक ही दिन में 8 फ़ीसदी की गिरावट आई..……

    By Tv 36 HindustanJuly 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. विप्रो के शेयर आज 8 फीसदी तक गिर गए हैं. 22 जुलाई को बाजार खुलते ही इस आईटी कंपनी के शेयरों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो. BSE पर सुबह 10:55 बजे विप्रो का शेयर 8.14 फीसदी की गिरावट के साथ 511.60 पर ट्रेड हो रहा था. इस शेयर में पैसा लगाने वाले केवल एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि विप्रो के शेयर इतने ज्यादा क्यों गिरे हैं? यदि आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आपको इसका जवाब बताते हैं.बजट से एक दिन पहले विप्रो के शेयर में गिरावट का मुख्य कारण इसके तिमाही नतीजे हैं. नतीजे घोषित करने के बाद जैसे ही शेयर बाजार खुला, विप्रो के स्टॉक ने गैपडाउन ओपनिंग दिखाई. अब निवेशकों के मन में एक अहम सवाल यह भी है कि क्या उन्हें इस स्टॉक में निवेश के साथ बने रहना चाहिए या और गिर सकता, इसलिए बेचकर निकल जाना चाहिए?कितने बुरे हैं तिमाही नतीजे?

    विप्रो (Wipro) ने जून 2024 में समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजों में बताया कि कंपनी का रेवेन्यू घटकर 21,896 करोड़ रुपये रह गया है. पिछली तिमाही में यह 22,079.6 करोड़ रुपये था. पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में विप्रो का रेवेन्यू 22,831 करोड़ रुपये था. दोनों की तुलना करें तो यह 4 फीसदी की गिरावट है. कंपनी ने 3003 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया है. एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले विप्रो का मुनाफा 4.6 प्रतिशत बढ़ा है. विप्रो को पिछले साल की इसी तिमाही में 2,870 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था.

    खास बात यह है कि इसकी पीयर्स कंपनियों ने अपने रेवेन्यू और आय में वृद्धि रिपोर्ट की है. टीसीएस और इंफोसिस ने विप्रो की तुलना में अच्छा रिजल्ट दिया है. पिछले 2-3 दिनों से इन दोनों कंपनियों के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.अब आगे क्या करना चाहिए?आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि नोमुरा (Nomura) ने विप्रो के शेयर के लिए बाय (खरीदो) की कॉल दी है, जबकि सिटी (Citi) ने इसे सेल (बेचने) की रेटिंग दी है. नोमुरा ने विप्रो के लिए 600 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है, जबकि सिटी ने कहा है कि इसका टार्गेट 495 रुपये होगा.

    ब्रोकरज हाउसेज ने हालांकि यह कहा कि शुरुआती रिकवरी के चलते ग्राहकों की मांग में बढ़ोतरी से विप्रो के भविष्य के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है. नुवामा ने कहा कि विप्रो को इंडस्ट्री की औसत वृद्धि तक पहुंचने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है. हालांकि, ब्रोकरज का मानना है कि विप्रो अपने पीयर्स से पीछे रहेगा, लेकिन इसकी कम कीमत और उच्च डिविडेंड यील्ड से जोखिम कम हो जाता है. नुवामा ने विप्रो पर ‘होल्ड’ रेटिंग बनाए रखी है. ब्रोकरज ने स्टॉक के लक्ष्य मूल्य को बढ़ाकर 530 रुपये (पहले 460 रुपये) कर दिया है, क्योंकि BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) सेगमेंट में बढ़ोतरी जारी है और कंज्यूमर बिजनेस बढ़ रहा

    Views: 1,370
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleलिव इन में रह रहे या शादीशुदा जोड़ों के पास होना चाहिए यह 6 फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट…..
    Next Article आज चतुर्थदशम योग से धनु समेत इन 4 राशियों के लिए सौभाग्यशाली दिन, बढ़ेगी धन संपत्ति…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे 25 सामान्य अवकाश, देखें पूरी लिस्ट…

    November 12, 2026

    ‘बिग बॉस 11’ फेम ढिंचैक पूजा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो…

    November 12, 2026

    विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी…

    November 12, 2026

    जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे 25 सामान्य अवकाश, देखें पूरी लिस्ट…
    • ‘बिग बॉस 11’ फेम ढिंचैक पूजा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो…
    • विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी…
    • जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…
    • प्रदेश में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ : छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिलों के 6,691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?