Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आप भी सावन में जरूर लगाएं ये पवित्र पौधे, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बरसेगी महादेव की कृपा…
    समाचार

    आप भी सावन में जरूर लगाएं ये पवित्र पौधे, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बरसेगी महादेव की कृपा…

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है क्योंकि इस महीने खूब बरसात होती है और शिव का जल तत्व से बेहद लगाव है। इस महीने चारों ओर हरियाली ही हरियाली हो जाती है जिससे प्रकृति के नजारे देखने लायक होते हैं। इस माह लगातार पानी बरसता है इसलिये पौधारोपण के लिये यह समय सबसे उपयुक्त होता है। धार्मिक तौर से भी ऐसी मान्यता है कि इस पावन महीने में कुछ विशेष पौधे लगाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन को सकारात्मकता से भर देते हैं।

    यहां ऐसे ही पौधों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें सावन में लगाना अति शुभ माना जाता है। तो, इस माह में आप भी जरूर पौधोरोपण करें और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिवजी की कृपा प्राप्त करें।

    बेलपत्र का पौधा
    भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि शिवजी को बेलपत्र चढ़ाने से उन्हें शीतलता प्राप्त होती है। घर के आस-पास बेल का वृक्ष होना भी अति शुभ माना जाता है। अत: इस माह विशेष रूप बेल का पौधा लगायें। मान्यता है कि इसे लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है और मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है।

    रुद्राक्ष का पौधा
    रुद्राक्ष अर्थात शिव के आंसू। सावन में रुद्राक्ष का पौधा लगाने का खास महत्व है क्योंकि इसका सीधा संबंध शिव से माना जाता है। रुद्राक्ष को पवित्रता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू धर्म में रुद्राक्ष धारण करने और इस पौधे की पूजा करने का खास महत्व है। यह सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। यह पौधा पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत लाभकारी है।

    आंवले का पौधा
    आंवले का पौधा न केवल पर्यावरण के लिये लाभदायक है बल्कि इसका धार्मिक रूप से भी विशेष महत्व है। आंवला सेहत के लिये भी विशेष लाभकारी है और यह विटामिन-सी का उच्च स्रोत है। आयुर्वेद में आंवले को कई रोगों के इलाज के लिये इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक तौर से आंवले के पौधे को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। इसकी पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इसे लगाने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

    शमी का पौधा
    इस पौधे को लगाने के लिए भी सावन का महीना शुभ माना गया है। मान्यता है कि शमी का पौधा शनिवार के दिन लगाना चाहिए। शमी के पौधे को रोज जल देने और शाम को इसके पास सरसों का दीपक जलाने से भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

    तुलसी का पौधा
    धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाने का विशेष महत्व है। यह पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में धन वृद्धि होती है और कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। तुलसी की पूजा का सावन माह में विशेष महत्व है।

    मदार का पौधा
    भगवान शिव को मदार के सफेद फूल अति प्रिय हैं। धार्मिक मान्यता है कि मदार का पौधा लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। सावन में आप इस पौधे को जरूर लगाएं। यह पौधा
    औषधीय गुणों से भी भरपूर है। शिव पूजा में मदार के फूलों का विशेष महत्व है। सावन में शिवजी को मदार के पुष्प चढ़ाने से ग्रह दोषों की शांति होती है। बीबी

    Post Views: 790

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमानसून सत्र काआज अंतिम दिन:खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के सवाल,सदन में पेश होंगे कई संकल्प, मलेरिया और डायरिया के प्रकोप पर भी…
    Next Article मोदी 3.0 बजट का एलान के बाद सोना का दाम गिरा धड़ाम, इतने हजार तक सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बदला समीकरण, भारत की बढ़ी टेंशन गिल एंड कंपनी को अब ये करना होगा…

    August 16, 2026

    भोपाल से दिल्ली 8-9 घंटे में, ग्वालियर की दूरी भी होगी कम, नए ग्रीनफील्ड हाईवे से इन इलाकों को फायदा…

    August 16, 2026

    धर्म नगरी राजिम में 24 अगस्त को निकलेगी बाबा गरीबनाथ की भव्य पालकी यात्रा, इतने हजार पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण…

    August 16, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का छात्रहित में बड़ा फैसला, कॉलेजों में अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला…

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बदला समीकरण, भारत की बढ़ी टेंशन गिल एंड कंपनी को अब ये करना होगा…
    • भोपाल से दिल्ली 8-9 घंटे में, ग्वालियर की दूरी भी होगी कम, नए ग्रीनफील्ड हाईवे से इन इलाकों को फायदा…
    • धर्म नगरी राजिम में 24 अगस्त को निकलेगी बाबा गरीबनाथ की भव्य पालकी यात्रा, इतने हजार पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण…
    • मंत्री टंक राम वर्मा का छात्रहित में बड़ा फैसला, कॉलेजों में अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला…
    • नियद नेल्ला नार’ से कैसे बदले बस्तर के हालात; छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराने के पीछे की ये बड़ी वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?