*मऊगंंज ___ नि प्र 29 जुलाई प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज संतोष कुमार सिंह ने मऊगंज नगर परिषद अंतर्गत बाढ़ या जल भराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया है संचनालय नगरी प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा नगरी क्षेत्र में वर्षा के कारण जल भराव या बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने एवं वर्षा ऋतु में नगर की सेवाओं को व्यवस्थित सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए निर्देश किए गए हैं मौसम विभाग द्वारा अति बिष्ट वर्षा की भविष्यवाणी की गई है इसी भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए निकाय स्तर पर एक पांच सदस्यीय दल गठित कर तत्काल प्रभाव से वर्षा भराव को हटाने या व्यवस्थित किया जाने हेतु दल का गठन करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें राजेश प्रताप सिंह उपयंत्री सिविल को नोडल अधिकारी बनाया गया है वही अविनाश सिंह उपयंत्री विद्युत नोडल सहायक बनाए गए हैं बृजेंद्र प्रताप गौतम स्वच्छता प्रभारी आशीष पटेल सहायक एवं राजनाथ द्विवेदी को अतिक्रमण स्थल को चिन्हित करने हेतु ड्यूटी लगाई गई है
इन सभी कर्मचारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज संतोष कुमार सिंह ने निर्देशित किया है कि शासन एवं मौसम विभाग द्वारा दी गई भविष्यवाणी के अनुसार निकाय क्षेत्र में संभावित बाढ़ क्षेत्र एवं जल भराव वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यकता अनुसार संसाधन जैसे ट्रैक्टर ट्राली जेसीबी एवं आवश्यक उपकरण की व्यवस्था करें। समस्त कर्मचारी को अपने मोबाइल फोन चालू रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी नगर परिषद मऊगंज ने पहली बार जल भराव या अति वृष्टि को देखते हुए इस तरह के दल का गठन किया है वही लगातार जहां भी नगर में समस्याएं आ रही है नगर परिषद पहुंचकर उसका निराकरण करने की कोशिश कर रहा है।

