दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में CM केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई होगी। 31 जुलाई को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही। 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक बेल बॉन्ड नहीं भरा गया है। केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ दूसरा मामला CBI का है। जिसमें उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया गया था।
