नई दिल्ली:– हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इसकी पुष्टि की है। IRGC ने बताया- तेहरान में उसके घर को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया गया। हानिये की देखरेख में ही हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर 75 सालों का सबसे बड़ा हमला किया था, जिसमें 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हानिये की हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।
