Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब महंगाई से आम लोगों को राहत काम आए सरकार के उपाय, इतनी कम हुईं दालों की कीमतें…
    व्यापार

    अब महंगाई से आम लोगों को राहत काम आए सरकार के उपाय, इतनी कम हुईं दालों की कीमतें…

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– महंगाई खासकर खाने-पीने की चीजों के आसमान छूते भाव से परेशान आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है. करीब साल भर परेशान करने के बाद दाल की कीमतों में अब नरमी आने लगी है. आने वाले महीनों में भाव और कम होने की उम्मीद है.

    6 महीने में इतनी कम हुई महंगाई

    फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिछले एक महीने से देश की विभिन्न मंडियों में दाल की कीमतों में नरमी आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, चना, तुअर यानी अरहर और उड़द जैसी दालों के भाव नरम पड़ रहे हैं. यह आम लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है, क्योंकि दालों की कीमतें साल भर से ज्यादा समय से तेज चल रही थीं. जनवरी में दालों की खुदरा महंगाई दर 19.54 फीसदी पर थी, जो जून में कम होकर 16.07 फीसदी पर आ गई है.

    दालों की कीमतों में आई इतनी नरमी

    उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अरहर दाल की खुदरा कीमतें कम होकर शनिवार को 160 रुपये किलो पर आ गईं. यह एक महीने पहले की तुलना में 5.8 फीसदी की कमी है. इसी तरह मसूर दाल एक महीने पहले की तुलना में 10 फीसदी सस्ता होकर शनिवार को 90 रुपये किलो पर आ गई. अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख मंडियों में चना, अरहर और उड़द दाल की कीमतें पिछले एक महीने के दौरान 4 फीसदी तक कम हुई हैं.

    आयात पर मार्च 25 तक बढ़ाई गई ये छूट

    दालों की कीमतें आने वाले महीनों में और नरम होने की उम्मीद है. कीमतों में इस नरमी का प्रमुख कारण सरकारी प्रयासों से आयात में लाई गई तेजी है. सरकार ने दालों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अरहर, उड़द और मसूर दाल पर ड्यूटी-फ्री इम्पोर्ट को 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है. इसके चलते दालों का आयात बढ़ रहा है. पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 4.73 मिलियन टन दालों का आयात किया था, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 90 फीसदी ज्यादा है.

    जमाखोरी पर लगाम और बेहतर बुआई

    सरकार ने कीमतों पर काबू करने के लिए जमाखोरी के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है. अरहर और चना दाल पर 30 सितंबर तक के लिए स्टॉक की लिमिट लगा दी गई है. इससे भी उपलब्धता को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है. दूसरी ओर बेहतर बारिश से दलहन की बुआई बढ़ रही है. 2 अगस्त तक 11.06 मिलियन हेक्टेयर में दालों की बुआई हो गई, जो साल भर पहले की तुलना में लगभग 11 फीसदी ज्यादा है.

    Post Views: 1,030

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन राशि वालों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए नीलम, आर्थिक तंगी के साथ सेहत भी रहती है खराब…
    Next Article सभी विभाग जर्जर भवनों का करें सर्वे कलेक्टर आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…

    August 12, 2026

    सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…

    August 12, 2026

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…

    August 12, 2026

    17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…
    • सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…
    • नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…
    • 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
    • आज अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का सभी राशियों का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?