Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…
    समाचार

    रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…

    By Tv36 HindustanAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से मुंबई के बीच एक-एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Amrit Bharat Express) चलाने की मंजूरी दे दी है। दोनों ट्रेनों के संचालन के लिए फिलहाल एक-एक अमृत भारत रैक उपलब्ध कराया गया है। रेलवे ने दोनों ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन चलाने की अनुमति दी है।
    मांग बढ़ने पर भविष्य में इनके फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। इन दोनों ट्रेनों के संचालन की तैयारी उत्तर पूर्व रेलवे ने शुरू कर दी है। नई ट्रेनों के चलने से उत्तर प्रदेश के कई शहरों के साथ मध्य प्रदेश के रतलाम और शामगढ़ जैसे स्टेशनों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
    रेलवे बोर्ड के अनुसार, गोरखपुर और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15095/15096 से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर से दिल्ली के लिए हर गुरुवार रात 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15096 शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे चलेगी। यह ट्रेन शनिवार सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
    गोरखपुर-बांद्रा के बीच भी चलेगी ट्रेन
    दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बीच चलेगी। इस ट्रेन का नंबर 15085/15086 होगा। ट्रेन संख्या 15085 हर शुक्रवार सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन शनिवार शाम 6:00 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15086 शनिवार रात 9:20 बजे बांद्रा से चलेगी और सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

    MP के रतलाम और शामगढ़ में भी ठहराव
    गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस के रूट में उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, पालघर, बोरीवली और बांद्रा में रुकेगी।

    इस रूट से मध्य प्रदेश के शामगढ़ और रतलाम के यात्रियों को गोरखपुर और मुंबई की सीधी रेल कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। वहीं कोटा, गंगापुर सिटी, वडोदरा, सूरत और गुजरात के अन्य शहरों के यात्रियों को भी नई ट्रेन का लाभ मिलेगा।

    22 कोच की होगी अमृत भारत एक्सप्रेस
    अमृत भारत एक्सप्रेस को आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें AC बोगियां नहीं होंगी। ट्रेन में CCTV कैमरों की सुविधा रहेगी। करीब 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1,800 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आरामदायक सीटों के साथ वैक्यूम बायो टॉयलेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

    इमरजेंसी में लोको पायलट से कर सकेंगे बात
    अमृत भारत एक्सप्रेस की खास सुविधाओं में टॉक-बैक सिस्टम भी शामिल है। किसी आपात स्थिति में यात्री इस सिस्टम के माध्यम से सीधे लोको पायलट या ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। फिलहाल गोरखपुर के रास्ते चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं। अब दो और नई ट्रेनों को मंजूरी मिलने के बाद पूर्वांचल से दिल्ली और मुंबई की कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।

    Post Views: 150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…

    August 12, 2026

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…

    August 12, 2026

    17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

    August 12, 2026

    आज अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का सभी राशियों का राशिफल…

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…
    • सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…
    • नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…
    • 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
    • आज अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का सभी राशियों का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?