नई दिल्ली:– दरवाजे के पीछे क्यों नहीं रखने चाहिए कपड़े
वास्तु अनुसार दरवाजे के पीछे कपड़े कभी भी नहीं टांगने चाहिए। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। नहीं तो आपकी ये आदत आपको बर्बाद कर देगी। चलिए जानते हैं दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से क्या होता है।
आर्थिक स्थिति हो सकती है खराब
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। धन हानि के योग बनते हैं।
कार्यों में नहीं मिलती सफलता
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से किसी भी कार्य में सफलता मिलने की संभावना कम हो जाती है।
रिश्तों में आती है खटास
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से रिश्तों में खटास आती है। किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा लग रहता है।
मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज
बता दें दरवाजे के ऊपरी भाग का स्थान धन की देवी मां लक्ष्मी का होता है। इसलिए दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने के लिए मना किया जाता है।
नहीं होती तरक्की
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की रूक जाती है।
