Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीछे छोड़िए प्लास्टिक और स्टील, इस धातु के बर्तनों में खाएंगे खाना, तो खाना बन जाएगा अमृत…
    भोजन

    पीछे छोड़िए प्लास्टिक और स्टील, इस धातु के बर्तनों में खाएंगे खाना, तो खाना बन जाएगा अमृत…

    By Tv 36 HindustanAugust 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– चांदी का इस्तेमाल गहने बनाने के लिए प्राचीन काल से ही किया जा रहा है. चांदी एक कीमती धातु है, जो कई तरह की मूर्तियों से लेकर बर्तन बनाने में भी की जाती है. अक्सर लोग चांदी के बर्तन खरीदकर रख लेते हैं और सालों तक उन्हें पैक करके रखते हैं. हालांकि अगर लोग चांदी के बर्तन में खाना रखकर खाएं, तो उनकी सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं. सुनकर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह बात वैज्ञानिक रिसर्च में भी साबित हो चुकी है. आज आपको चांदी के बर्तनों में खाना खाने के बड़े फायदे बता रहे हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक चांदी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं. ये गुण बैक्टीरिया और वायरस को मारने में मदद करते हैं, जिससे भोजन और पानी को संक्रमण से बचाया जा सकता है. यह विशेषता चांदी के बर्तनों को स्वच्छ रखने में सहायक होती है और इससे खाद्य पदार्थ अधिक सुरक्षित रहते हैं. बरसात के मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का कहर बढ़ जाता है, जिससे चांदी के बर्तन निजात दिला सकते हैं.

    आपको जानकर हैरानी होगी कि चांदी के बर्तनों में खाना खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है. जी हां, जानकारों की मानें तो चांदी के बर्तन में खाना खाने से पाचन क्रिया में सुधार हो सकता है. चांदी का संपर्क खाने से शरीर को आराम देने और पाचन को सुगम बनाने में मदद कर सकता है. यह बर्तन भोजन को ठंडा या गर्म बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे पाचन की प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

    चांदी के बर्तनों में खाना लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. चांदी के बर्तन अन्य धातुओं की तुलना में रासायनिक प्रतिक्रियाओं को कम करते हैं. इससे भोजन में रसायनों का घुलना और उनके स्वाद या गुणों में बदलाव कम होता है. चांदी के बर्तन का उपयोग करने से भोजन की गुणवत्ता लंबे समय तक बनाए रखी जा सकती है. चांदी के बर्तनों में खाना रखना सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है.

    खाने-पीने की चीजों के पोषक तत्वों को नेचुरल तरीके से प्रिजर्व करने में चांदी के बर्तन कारगर हो सकते हैं. चांदी के बर्तन में खाना पकाने या खाने से भोजन के पोषक तत्व अधिक सुरक्षित रहते हैं. चांदी की सतह भोजन के संपर्क में आते ही उसके पोषक तत्वों को नष्ट करने वाले तत्वों को कम कर सकती है, जिससे खाने के पोषक तत्व बने रहते हैं और खाना ज्यादा पौष्टिक साबित हो सकता है.
    चांदी का बर्तन तापमान को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकता है. यह खाने को जल्दी ठंडा या गर्म करने में सहायक हो सकता है, जिससे भोजन की गुणवत्ता और स्वाद बेहतर बना रहता है. इन सभी फायदों के कारण चांदी के बर्तन का उपयोग पारंपरिक रूप से हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जा सकता है. हालांकि चांदी काफी महंगी है और इसके बर्तनों में खाना खाने के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

    Post Views: 830

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या आप जानते हैं शनि का यह रत्न बड़ा चमत्कारी हैं, बवासीर सहित पथरी रोग में भी हैं गुणकारी जानें इसके ढेर सारे लाभ…
    Next Article अगर आपका बच्चा दिन भर चलाता है इंस्टाग्राम तो सेफ्टी के लिए तुरंत ऑन करें ये चार पावरफुल सेटिंग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए इस स्थान पर हैं दोनों टीमें…

    July 28, 2026

    सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं ये फायदे…

    July 28, 2026

    गुरु को क्या भेंट करें ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक…

    July 28, 2026

    NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो यहां से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी…

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए इस स्थान पर हैं दोनों टीमें…
    • सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं ये फायदे…
    • गुरु को क्या भेंट करें ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक…
    • NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो यहां से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी…
    • प्रदेश के लिए बड़ी खबर विजय शर्मा की पहल रंग लाई भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ गठन की उम्मीद जगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?