Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बच्चा गोद लेने के लिए भारत में इस तरह के हैं नियम कानून,शादीशुदा कपल्स के अलावा सिंगल पैरेंट भी गोद ले सकते है बच्चे को……
    News

    बच्चा गोद लेने के लिए भारत में इस तरह के हैं नियम कानून,शादीशुदा कपल्स के अलावा सिंगल पैरेंट भी गोद ले सकते है बच्चे को……

    By Tv 36 HindustanAugust 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बच्चा गोद लेने की सोच रहे हैं, तो समझ लें भारत में इससे जुड़े सभी नियम और कानूनभारत में बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया गोद लिए गए बच्चे की खुशहाली और उसके माता-पिता की सहूलियत के हिसाब से बनाई गई है लेकिन ये आसान नहीं इसमें कई साल लग जाते हैं। अगर आप भी किन्हीं कारणों से बच्चा गोद लेने की सोच रहे हैं तो आसान स्टेप्स से समझ लें इसका पूरा प्रोसेस और फिर बढ़ें आगे।

    बच्चा गोद लेने वाले पेरेंट्स को CARA वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है।बच्चे को गोद लेने के लिए माता- पिता दोनों की रजामंदी होनी चाहिए।शादीशुदा कपल्स के अलावा सिंगल पैरेंट भी बच्चे को गोद ले सकते है।

    । कपल जब बायलॉजिकल तरीके से बच्चा पैदा नहीं कर पाते और सेरोगेसी, आईवीएफ जैसे ऑप्शन अफोर्ड नहीं कर पाते, तो ऐसे में उनके पास बच्चा गोद लेने का भी एक ऑप्शन है, लेकिन भारत में बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं और न ही लोगों में इसे लेकर बहुत ज्यादा जानकारी है। आज हम इस लेख में विस्तार से बच्चा गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया के बारे में ही जानेंगे। साथ ही अगर आप सिंगल हैं, तो उनके लिए क्या एडॉप्शन पॉलिसी है, इस पर भी बात करेंगे।भारत में बच्चा गोद लेने की कानूनी प्रक्रियाभारत में बच्चा गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया हिंदू दत्तक और भरण पोषण अधिनियम 1956 और किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत पूरी की जाती है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (Central Adoption Resource Authority) इस प्रक्रिया की देखरेख करता है।

    गोद लेने की पूरी प्रक्रिया स्टेप 1: पंजीकरण• बच्चा गोद लेने वाले माता-पिता को CARA वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है।• वे अधिकृत एडॉप्शन एजेंसीज, राज्य एडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी या जिला बाल संरक्षण इकाइयों के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

    स्टेप 2: होम स्टडी रिपोर्ट (HSR)• किसी अधिकृत एडॉप्शन एजेंसी के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा एक होम स्टडी की जाती है।• होम स्टडी में इस बात की पड़ताल की जाती है कि गोद लेने वाला दंपत्ति बच्चे की देखरेख करने में पूरी तरह सक्षम हैं या नहीं।

    स्टेप 3: संदर्भ और स्वीकृति• होम स्टडी के बाद CARA पोर्टल के माध्यम से उस दंपत्ति को एक बच्चे का संदर्भ दिया जाता है।• इसमें बच्चे का मेडिकल और सोशल बैकग्राउंड होता है और दंपत्ति के पास इसे स्वीकार करने के लिए 48 घंटे का वक्त होता है।

    स्टेप 4: गोद लेने से पहले देखभाल की प्रक्रिया• बच्चे को स्वीकार करने के बाद, उसे कुछ वक्त के लिए दंपत्ति के साथ देखभाल के लिए रखा जाता है।• इस अवधि में बच्चे और उसके दत्तक माता-पिता के बीच संबंधों के मजबूत होने की उम्मीद की जाती है और उसके बाद ही गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू होती है।

    स्टेप 5: कानूनी प्रक्रिया• गोद लेने वाले दंपत्ति को संबंधित न्यायालय में गोद लेने की याचिका दाखिल करनी होती है।• न्यायालय होम स्टडी रिपोर्ट, संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजी कार्रवाई की समीक्षा करता है।• फिर न्यायालय के द्वारा एक सुनवाई निर्धारित की जाती है जिसमें बच्चा गोद लेने के लिए जरूरी आदेश पारित किया जाता है।

    स्टेप 6: गोद लेने के बाद का फॉलो-अप• अधिकृत एडॉप्शन एजेंसी द्वारा समय-समय पर उस परिवार का फॉलो-अप लिया जाता है जिसने बच्चे को गोद लिया है।• हर 6 महीने के अंतराल में ये फॉलो-अप दो साल तक किए जाते हैं।अकेली महिलाओं और पुरुषों के लिए कानूनी प्रक्रियाअकेली महिलाएं के लिए• अकेली महिलाएं हिंदू दत्तक और भरण पोषण अधिनियम 1956 और किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत किसी भी बच्चे को गोद ले सकती है।• इसकी कानूनी प्रक्रिया ठीक वैसी ही होती है जैसी किसी दंपत्ति के लिए होती है।

    अकेले पुरुष के लिए• अकेले पुरुष किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत किसी बच्चे को गोद ले सकते हैं।• इसमें भी पंजीकरण, होम स्टडी रिपोर्ट से लेकर पूरी कानूनी प्रक्रिया वही होती है जो एक अकेली महिला के लिए होती है।परिवारों की बदलती संरचना को देखते हुए बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को सुधारने और सुव्यवस्थित करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं, जिससे जरूरतमंद दंपतियों और बच्चों को सही वातावरण मिल सके और वे एक खुशहाल भविष्य का निर्माण हो सके

    Views: 2,330
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसूचना: प्रेस क्लब में सीपीआर डेमोस्ट्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम 9 को…..
    Next Article अफ्रीकी देशों में इन दिनों Mpox वायरस का कहर, WHO ने इसके प्रकोप को देखते हुए बड़े संकट पर अपनी चिंता जाहिर की……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे 25 सामान्य अवकाश, देखें पूरी लिस्ट…

    November 12, 2026

    ‘बिग बॉस 11’ फेम ढिंचैक पूजा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो…

    November 12, 2026

    विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी…

    November 12, 2026

    जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे 25 सामान्य अवकाश, देखें पूरी लिस्ट…
    • ‘बिग बॉस 11’ फेम ढिंचैक पूजा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो…
    • विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी…
    • जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…
    • प्रदेश में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ : छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिलों के 6,691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?