Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अफ्रीकी देशों में इन दिनों Mpox वायरस का कहर, WHO ने इसके प्रकोप को देखते हुए बड़े संकट पर अपनी चिंता जाहिर की……
    News

    अफ्रीकी देशों में इन दिनों Mpox वायरस का कहर, WHO ने इसके प्रकोप को देखते हुए बड़े संकट पर अपनी चिंता जाहिर की……

    By Tv 36 HindustanAugust 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में इन दिनों Mpox का कहर देखने को मिल रहा है। अकेडमिक जर्नल साइंस ने अफ्रीकी देशों में इस वायरस फैलने को लेकर चेतावनी दी है। सबसे पहले रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (डीआरसी) में इस वायरस का मामला सामने आया था, जिसके बाद Mpox वायरस युगांडा और केन्या तक फैल गया। ऐसे में अब आशंका है कि यह पूरे महाद्वीप (Mpox in Africa) में फैल सकता है। ऐसे में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इसके प्रकोप को देखते हुए बड़े संकट पर अपनी चिंता जाहिर की है।इतना ही नहीं मौजूद हालात को देखते हुए WHO की तरफ से इसे इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किए जाने की संभावना है।

    इस बारे में एक पोस्ट में WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस कहा कि इस सिलसिले में वह एक इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन इमरजेंसी कमेटी बनाने पर विचार कर रहे हैं, जो वह तय करेगी कि इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने की जरूरत है या नहीं। ऐसे मे आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस खतरनाक बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में-

    क्या है एमपॉक्स?क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक एमपॉक्स, जिसे पहले मंकीपॉक्स कहा जाता था, एक दुर्लभ बीमारी है, जो चेचक यानी smallpox की तरह होता है। यह वायरस के कारण फैलती है और यह ज्यादातर अफ्रीकी क्षेत्रों में पाई जाती है। हालांकि, दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इसके मामले देखने को मिलते हैं। एमपॉक्स का कोई सटीक इलाज नहीं है, लेकिन यह आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाता है।यह विडियो भी देखेंएमपॉक्स के लक्षण क्या?इस वायरस की चपेट के बाद इसके लक्षण विकसित होने में कई दिनों से लेकर कुछ हफ्ते तक का समय लग सकता है।

    एमपॉक्स के लक्षणों (Monkeypox virus prevention Tips) में निम्न शामिल हैं:-रैशबुखारथकानसिरदर्दठंड लगनामांसपेशियों में दर्दलिम्फ नोड्स में सूजनइसके अलावा इस बीमारी में चपटे, लाल धब्बों के रूप में दाने भी नजर आ सकते हैं, जो दर्दनाक हो सकते हैं। यह दाने बाद में फफोले में बदल जाते हैं, जिनमें पस भर जाता है। हालांकि, कुछ समय बाद यह छाले पपड़ी बनकर गिर जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में दो से चार हफ्ते लग सकते हैं। इसके अलावा आपके मुंह, चेहरे, हाथ, पैर, लिंग, वजाइना या एनस पर भी घाव हो सकते हैं।

    कैसे फैलता है वायरस?WHO के मुताबिक एमपॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कई तरीकों से फैल सकता है। यह वायरस संक्रामक त्वचा या अन्य मुंह या जेनिटल्स से निकलने वाले फ्लूइड के सीधे संपर्क में आने से फैल सकता है। इसके फैलने के अन्य तरीकों में निम्न शामिल हैं-आमने-सामने बात करना या सांस लेनास्किन से स्किन का संपर्क (छूना या सेक्स करना)ओरल सेक्सहोंठों या त्वचा पर किस करने सेरेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट्सइसके अलावा यह वायरस कटी-फटी स्किन, म्यूकल्सल सर्फेसेस या रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट के संपर्क में आने से शरीर में प्रवेश कर सकता हैं। साथ ही एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर होने पर इसके फैलने का खतरा ज्यादा होता है।

    एमपॉक्स से बचाव के लिए क्या करेंएमपॉक्स से पीड़ित ज्यादातर लोग 2-4 हफ्ते के अंदर ठीक हो जाते हैं। ऐसे में इसके लक्षणों से राहत पाने और दूसरों को संक्रमित होने से रोकने के लिए निम्न चीजें करनी चाहिए-जब तक संभव हो तो घर पर और अपने कमरे में ही रहें।हाथों को बार-बार साबुन और पानी या हैंड सैनिटाइजर से साफ करें।जब तक आपके दाने ठीक न हो जाएं तब तक मास्क पहनें और अन्य लोगों के आसपास रहने पर दानों को ढंककर रखें।त्वचा को सूखा और अगर आप अकेले हैं, तो इसे खुला रखें।उन चीजों को छूने से बचें, जो किसी और के संपर्क में आ सकती है।मुंह में घावों से राहत पाने के लिए खारे पानी का कुल्ला करें।शरीर के घावों के लिए सिट्ज बाथ या बेकिंग सोडा या एप्सम साल्ट से हॉट शावर लें।

    Views: 1,345
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबच्चा गोद लेने के लिए भारत में इस तरह के हैं नियम कानून,शादीशुदा कपल्स के अलावा सिंगल पैरेंट भी गोद ले सकते है बच्चे को……
    Next Article शेख हसीना भारत से कब जाएंगी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन…

    November 12, 2026

    ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, CM चेहरे का भी ऐलान…

    November 12, 2026

    धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…

    November 12, 2026

    शिवराज सिंह चौहान की माताजी का त्रयोदशी शांति भोज आज राजधानी में, राजनाथ सिंह, ओम बिरला होंगे शामिल…

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन…
    • ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, CM चेहरे का भी ऐलान…
    • धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…
    • शिवराज सिंह चौहान की माताजी का त्रयोदशी शांति भोज आज राजधानी में, राजनाथ सिंह, ओम बिरला होंगे शामिल…
    • राजस्व कार्यों में लापरवाही पर जिले के तीन पटवारी निलंबित, गंभीर प्रकरणों में सेवा से पृथक करने तक की चेतावनी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?