
अंबिकापुर : सरगुजा जिले के पुलिस महकमें में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में पदस्थ कई पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें टीआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक सहित कई पुलिस कर्मियों का नाम शामिल है। इस संबंध में एसपी अमित तुकाराम काम्बले ने आदेश जारी कर दिया है।

