Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…
    Uncategorized

    माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…

    By Tv36 HindustanApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आंध्र प्रदेश :– हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि यदि किसी हिंदू महिला को उसके माता-पिता से संपत्ति विरासत में मिलती है और उसकी मृत्यु बिना वसीयत के हो जाती है तो उस संपत्ति पर उसके पति या उसके ससुराल पक्ष का कोई अधिकार नहीं होगा।

    जस्टिस तरलाडा राजशेखर राव ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 15(2)(क) का हवाला देते हुए कहा,

    “यदि किसी महिला को संपत्ति उसके पिता या माता से मिली है और उसकी मृत्यु बिना संतान के होती है तो ऐसी संपत्ति उसके पिता के उत्तराधिकारियों को जाएगी न कि पति को।”

    मामला एक संपत्ति विवाद से जुड़ा था, जिसमें एक महिला ने अपनी पोती को 2002 में संपत्ति उपहार स्वरूप दी थी। बाद में उस पोती की 2005 में बिना संतान के मृत्यु हो गई। इसके बाद महिला ने उपहार रद्द कर दूसरी पोती के नाम वसीयत कर दी।

    महिला की मृत्यु के बाद दूसरी पोती ने अपने नाम पर राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया, जिसे पहले राजस्व अधिकारी ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, मृत पोती के पति ने इस आदेश को चुनौती दी और अपने पक्ष में आदेश प्राप्त कर लिया।

    हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दूसरी पोती ने कहा कि कानून के अनुसार मृत पोती के पति का संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं बनता, क्योंकि वह संपत्ति उसके ननिहाल पक्ष से आई थी और उसकी कोई संतान भी नहीं थी।

    अदालत ने इस दलील से सहमति जताई और कहा कि पति को इस संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पति को उस उपहार रद्द करने की वैधता पर सवाल उठाने का अधिकार भी नहीं है, क्योंकि उसे अपनी पत्नी से इस संपत्ति पर कोई कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं हुआ था।

    अंततः हाईकोर्ट ने निचले प्राधिकरण का आदेश रद्द करते हुए संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिया कि संपत्ति का नामांतरण याचिकाकर्ता के पक्ष में किया जाए।

    Views: 390
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआखिर मेनोपॉज कब और क्यों होता है जानें वो 5 बदलाव जो हर महिला को जानना है जरूरी…
    Next Article SC-ST छात्रों के लिए दोगुना किया गया आरक्षण, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी फायदा, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रेग्नेंसी न ठहरने से परेशान था कपल, जांच में पता चली ऐसी कमी कि पति बोला-आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ…

    September 24, 2026

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर की पुताई में कभी न चुनें ये 4 रंग, घेर लेगी गरीबी…
    • प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 अफसरों की पदस्थापना और प्रभार को लेकर आदेश जारी, देखें पूरी सूची…
    • क्या आपकी हथेली में भी है ‘मनी ट्रायंगल’ 5 तरीकों से करें हाथ में धन योग की पहचान…
    • देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…
    • अभिनेता के जुहू बंगले पर गरजा BMC का बुलडोजर, अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई; सैलून-स्पा खोलने की योजना का हो रहा था विरोध…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?