Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » करना है वेट लॉस और नहीं करनी एक्सरसाइज या डाइट, काम आएंगी ये स्मार्ट वेट लॉस टिप्स…
    स्वास्थ्य

    करना है वेट लॉस और नहीं करनी एक्सरसाइज या डाइट, काम आएंगी ये स्मार्ट वेट लॉस टिप्स…

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- अनहेल्दी लाइफस्टाइल और भागदौड़भरी जिंदगी में लोगों के लिए फिट रहना मुश्किल हो गया है। कई-कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहने की वजह से लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। वहीं, फास्ट फूड खाने और रात में देर से खाना खाने जैसी कुछ आदतें भी लोगों का मोटापा बढ़ाने का काम करती है। इन सबकी वजह से धीरे-धीरे लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं।

    मोटापा रोकने के स्मार्ट तरीके

    बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखने के लिए लोगों को नियमित कसरत करने और हेल्दी डाइट अपनाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, बहुत से लोग फिट बनना तो चाहते हैं लेकिन वे ना तो कसरत करने जाते हैं और ना ही डाइटिंग कर पाते हैं। अगर आप भी फिट बनना चाहते हैं लेकिन, आपके पास कसरत करने या डाइटिंग का वक्त नहीं है। तो आप रोजाना ये छोटे-छोटे काम करें जिससे आपकी फिटनेस बढ़ जाएगी।

    वॉक करें

    रोजाना सुबह या शाम थोड़ी देर वॉक करें। यह फिट बनने का सबसे आसान, सस्ता और कारगर तरीका है। कुछ स्टडीज के अनुसार हर दिन 30 मिनट वॉक करना फिट बनने और हेल्दी रहने में मदद करता है। खासकर खाना खाने के बाद वॉक करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

    पीएं पर्याप्त मात्रा में पानी

    पानी की कमी हो जाने से भी शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती है। यह इंफ्लेमेशन बढ़ाने का काम भी कर सकता है। शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करने और मोटापा कंट्रोल करने के लिए आप दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं।

    डिनर खाएं थोड़ा जल्दी

    सूर्यास्त से पहले अपना डिनर खाने का नियम फॉलो करें। इससे, आपको वजन बढ़ने से रोकने में आसानी होती है। क्योंकि, जल्दी डिनर करने से आपका खाना आसानी से पच जाता है। वहीं, एसिडिटी और इनडाइजेशन जैसी समस्याओं से बचने में भी मदद हो सकती।

    हमेशा खाएं घर का बना खाना

    बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के लिए जंक फूड और फास्ट फूड खाना अधिक सुविधाजनक माना जाता है। लेकिन, इस तरह के फूड्स में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा कम होती है। वहीं, इसमें कार्ब्स, शक्कर और फैट की मात्रा अधिक होती है जो मोटापा बढ़ाती है। इसीलिए, हमेशा घर पर बना खाना ही खाएं। यह पौष्टिक और हेल्दी होता है।

    Post Views: 890

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूरिक एसिड के जानी दुश्मन हैं ये 5 लाल रंग के फल, जोड़ों में जमा क्रिस्टल को तोड़कर फेंक देंगे बाहर…
    Next Article सिर में झुनझुनी महसूस होने के पीछे हो सकती है ये घातक बीमारी, गंभीर होने से पहले कराएं जांच…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?