Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेंदुए ने किया बच्चें पर हमला,हुई मौत…DFO ने कर्मचारी को सस्पेंड करने की कही बात,धार्मिक स्थलो में आवागमन प्रतिबंधित
    अपराध

    तेंदुए ने किया बच्चें पर हमला,हुई मौत…DFO ने कर्मचारी को सस्पेंड करने की कही बात,धार्मिक स्थलो में आवागमन प्रतिबंधित

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी/नगरी : श्रृंगी ऋषि पहाड़ में तेंदुए ने एक बच्चें पर हमला किया जिससे बच्चें की मौत हो गई। तेंदुए के आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभी तक तेंदुए ने इस क्षेत्र में 3 बच्चों की जान ले ली है। आपको बता दें कि उड़ीसा के ग्राम थुरुडीह जिला नवरंगपुर उड़ीसा निवासी नरेन्द्र मरकाम अपने बेटे अविनाश मरकाम उम्र 6 साल के साथ श्रृंगी ऋषि बाबा के दर्शन कर नीचे आ रहे थे वें 2 बच्चे को एक साथ हाथ पकड़ कर चल रहे थे।

    जिसमें से अविनाश मरकाम उम्र 6 साल पर हनुमान जी की मूर्ति के पास घात लगाए बैठे तेंदुआ ने हमला कर दिया और उठाकर घसीटते हुए काफी दूर ले गया। जब लोगों को पता चला तो सिहावा के युवाओं ने खोजबीन की। वही खून के निशानों को देखते हुए आगे बढ़ते हुए बच्चे तक पहुंचा गया।तुरंत नगरी एसडीओपी को इसकी सूचना मिली वही बच्चे को उन्हीं के गाड़ी में नगरी शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपस्थित डॉक्टरों ने चेकअप कर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद बच्चे के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया।

    वही डीएफओ धमतरी सत्तोविसा समाजदार भी मृतक बालक के परिजनों से मिलने शासकीय अस्पताल नगरी पहुंचे। जहां पर फॉरेस्ट के द्वारा मृतक के पिता को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई। डीएफओ धमतरी ने अपनी तरफ से 10,000 रुपये देने की बात कही। वही तत्काल पिंजरा लगाकर आदमखोर तेंदुए के पकड़ने के लिए आदेशित किया गया। एक कर्मचारी को सस्पेंड करने की भी बात कही गई।

    बच्चें की मौत से आक्रोशित लोगों ने सिहावा में किया चक्का जाम

    आए दिन हो रहे इस घटना को लेकर सिहावा वासी काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। वन विभाग के खिलाफ लोगों का कहना है कि यह तीसरी घटना जिसमें 3 बच्चों की जान गई है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना के बाद भी देर तक वन विभाग के अमला मौके तक नहीं पहुँच पाए थे. इधर तेंदुआ के हमले से बच्चे के मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सिहावा में चक्का जाम किया वें वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोशित है.

    बता दे कि इन दिनों इलाके में लगातार तेंदुआ का आतंक है और इसी इलाके में बीते दिनों दो बच्चों की तेंदुआ के हमले से पहले भी मौत हो चुकी है. वहीं बीते कल को भी तेंदुआ ने एक बच्चे पर हमला कर दिया था.

    यह घटना नहीं घटती अगर …..

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वन विभाग कल 10 अक्टूबर की जो घटना हुई जिसमें 3 साल के बच्चे के ऊपर तेंदुए ने हमला किया था और तेंदुआ पहाड़ पर आया था। इसकी जानकारी लोगों की थी अगर वन विभाग के कर्मचारी लोगों को सतर्क करते पहले से तो शायद यह घटना नहीं घटती।

    धार्मिक स्थलों में आवागमन प्रतिबंधित

    एसडीएम नगरी ने इस घटना के बाद तुरंत आदेश जारी किया कि जंगल से लगे जितने भी सिहावा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों शाम 5:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअनुसूचित जाति की महिलाओं को गरबा करने से रोका, गरमाया माहौल
    Next Article शनि की सीधी चाल हो गई शुरू.. इन राशियों के लिए हो सकता है फायदेमंद
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?