Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कर सकती है बड़े बदलाव की तैयारी,भूपेश बघेल बनाए जा सकते हैं AICC महासचिव, तो TS को मिल सकती है ये जिम्मेदारी…
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कर सकती है बड़े बदलाव की तैयारी,भूपेश बघेल बनाए जा सकते हैं AICC महासचिव, तो TS को मिल सकती है ये जिम्मेदारी…

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- कांग्रेस जाति जनगणना को लेकर देशभर में अभियान चलाने जा रही है। इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 20 अगस्त से सभी राज्यों का दौरा करेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ में भी आएंगे। इसके मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कहा गया है कि वो 20 से 31 अगस्त के बीच का एक कार्यक्रम तैयार कर भेजें। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ में राहुल और खरगे का दौरा तय हो गया।

    वहीं, दूसरी ओर से दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि बैठक में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। बता दें कि राजनीतिक गलियारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

    हालांकि, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व को ही करना है। दिल्ली में सभी प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को यात्रा की तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बैज दिल्ली से लौटने के बाद बैठक लेंगे और जिलों का दौरा करेंगे। जाति जनगणना कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वो लोगों के बीच इसको लेकर गलतफहमियों को दूर कर सकें।

    राहुल व खरगे से मिले भूपेश, महासचिव बनाने की चर्चा

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से अलग-अलग चर्चा की है। इसके बाद संगठन में बदलाव की चर्चा जोर पकड़ी है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि बघेल को ओबीसी चेहरे के रूप में आगे करते हुए महासचिव बनाया जा सकता है। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। इस मामले में डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा, दिल्ली में सिर्फ हार के कारणों पर चर्चा हुई है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू ने कहा, बैठक में संगठन में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

    ओडि़शा के घटनाक्रम के बाद चर्चा ने पकड़ा जोर

    डिप्टी सीएम सिंहदेव ने बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात पर कहा, अभी ऐसा तो नहीं है। ये अटकलें ओडि़शा में हुए परिवर्तन के बाद लगने लगी है। बहुत समय बाद कांग्रेस में यह देखने को मिला है कि ओडिशा की पूरी बॉडी को भंग कर दिया गया है। अब कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर हाईकमान फैसला लेगी।

    Views: 1,080
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleचिकित्सकों ने राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लगाए नारे ,कहा मांगों को नजरअंदाज करती आ रही सरकार…
    Next Article छत्तीसगढ में यहाँ खुलेगा देश का पहला लीथियम खदान, यहां मिला है रेयर अर्थ एलिमेंट, लोगों को ऐसा मिलेगा लाभ..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बदल रहा है छत्तीसगढ़, ऐसे संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी…

    November 14, 2026

    रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 7 दिन तक ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल…

    November 14, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित की आधारशिला…

    November 14, 2026

    आखिर बिहार में क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व जानें इसकी धार्मिक मान्यता और परंपरा.. .

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बदल रहा है छत्तीसगढ़, ऐसे संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी…
    • रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 7 दिन तक ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल…
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित की आधारशिला…
    • आखिर बिहार में क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व जानें इसकी धार्मिक मान्यता और परंपरा.. .
    • ट्रेडिशनल पिकनिक का देसी अंदाज आंवले की छांव में सज रही ‘सात्विक दावत’, जानिए आंवला नवमी के ये खास व्यंजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?