Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज राष्ट्रपति के भाषण में नेहरू का जिक्र न होने पर क्यों भड़की कांग्रेस,लगा रही ये आरोप…
    समाचार

    आज राष्ट्रपति के भाषण में नेहरू का जिक्र न होने पर क्यों भड़की कांग्रेस,लगा रही ये आरोप…

    By Tv 36 HindustanAugust 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम के संबोधन में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का उल्लेख नहीं होना उन्हें इतिहास से मिटाने के लिए जारी अभियान का हिस्सा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि 14 अगस्त, 1947 की आधी रात को जवाहरलाल नेहरू ने सेंट्रल हॉल में अपना नियति के साथ साक्षात्कार वाला भाषण दिया। लेकिन राष्ट्रपति ने अपने भाषण में पंडित नेहरू का जिक्र तक नहीं किया।

    15 अगस्त 1947 को अखबारों में छपा था नेहरू का संदेश’
    उन्होंने कहा, ‘15 अगस्त, 1947 को आकाशवाणी पर राष्ट्र के नाम उनका संबोधन प्रसारित हुआ, जिसकी शुरुआत उन्होंने खुद को भारतीय लोगों का पहला सेवक बताते हुए की थी। 15 अगस्त 1947 की सुबह अखबारों में उनका राष्ट्र के नाम संदेश छपा था।’ उन्होंने कहा कि उसी दिन 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। ये थे नेहरू और सरदार पटेल के अलावा, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, डॉ. बी आर आंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जगजीवन राम, राजकुमारी अमृत कौर, सरदार बलदेव सिंह, सी.एच. भाभा, जॉन मथाई, आरके शनमुखम चेट्टी, एनवी गाडगिल और रफी अहमद किदवई। चार सप्ताह से भी कम समय के बाद, के सी नियोगी और गोपालस्वामी अय्यंगर ने भी शपथ ली। …. वह ऐसे शानदार व्यक्तित्वों से भरपूर एक अविश्वसनीय कैबिनेट थी।

    राष्ट्रपति ने अभिभाषण में नहीं किया जिक्र’
    रमेश के अनुसार, यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि कल रात माननीय राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संबोधन में हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का उल्लेख था, लेकिन भारत के पहले प्रधानमंत्री के नाम का कोई उल्लेख नहीं किया गया जिन्होंने अंग्रेजों की जेलों में 10 साल बिताए थे। यह स्पष्ट रूप से उन्हें हमारे इतिहास से मिटाने और समाप्त करने के लिए जारी अभियान का हिस्सा है।

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दिया था संबोधनराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा था कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हम विश्व की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में स्थान प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाबासाहब आंबेडकर तथा भगत सिंह और चंद्रशेखर आज़ाद जैसे अनेक महान जननायकों को याद किया था। तिलका मांझी, बिरसा मुंडा, लक्ष्मण नायक और फूलो-झानो जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए मुर्मू ने कहा था कि यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन था, जिसमें सभी समुदायों ने भाग लिया।

    Post Views: 1,000

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराहु होने की पहचान है इंसान की यह बुरी आदत, जानें राहु केतु की सक्रियता के ये लक्षण…
    Next Article बंधन से मुक्ति नहीं है स्वतंत्रता, गीता में श्रीकृष्ण की बताईं ये 6 बातें आपको आजादी का सही अर्थ समझाएंगी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय…

    August 14, 2026

    MPBSE का बड़ा बदलाव बोर्ड परीक्षा फॉर्म से आधार की अनिवार्यता हटेगी, 17 लाख छात्रों को राहत…

    August 14, 2026

    क्या गदर से भी अच्छी है बटवारा 1947 सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक कहानी, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू…

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति के नाम एक कदम, इस्माइली CIVIC रायपुर में करेगा इतने पौधों का रोपण और वितरण…

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय…
    • MPBSE का बड़ा बदलाव बोर्ड परीक्षा फॉर्म से आधार की अनिवार्यता हटेगी, 17 लाख छात्रों को राहत…
    • क्या गदर से भी अच्छी है बटवारा 1947 सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक कहानी, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू…
    • स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति के नाम एक कदम, इस्माइली CIVIC रायपुर में करेगा इतने पौधों का रोपण और वितरण…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, गृह मंत्रालय ने जारी की हाउसहोल्ड शेड्यूल की अधिसूचना, देखें सवालों की पूरी लिस्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?