नई दिल्ली:– बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी जैसी खूबसूरती पाने के लिए कई लड़कियां अपनी पसंदीदा अदाकारा द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करने लगती हैं। इन्हीं में से एक 27 साल की एक हसीना है जो बैंक में तो करोड़ों रुपए रखती हैं, लेकिन चेहरेपर ये सस्ती सी चीज लगाती हैं।
जी हां ये सच है और हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की बेटी यानी कि जाह्नवी कपूर की, जो अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए घर पर मौजूद चीजों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। आप भी जाह्नवी के इस नुस्खे को फॉलो करके अपनी स्किन पर ग्लो पा सकती हैं और कमाल कर सकती हैं
जाह्नवी कपूर ने जिस बनाना हनी फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं वो हमारी स्किन को सॉफ्ट और फलफी बनाता है। ये दोनों ही त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। स्किन टाइटनिंग के साथ-साथ ये हमारी स्किन से मुंहासों को कम करने और त्वचा को नरिश करने का काम करता है। आइए जानते हैं कई सारे गुणों से युक्त इस फेस मास्क को बनाने का तरीका।
दही- 1 बड़ा चम्मच
शहद- 1 चम्मच
केला- 1 बड़ा चम्मच
संतरे का जूस- 1 चम्मच
संतरा- आधा कटा हुआ
एक कटोरी लें और उसमें दही, शहद, केला और संतरे का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और आधे संतरे से अपने फेस पर 2 मिनट तक स्क्रब करें।
इससे चेहरे से गंदगी भी साफ होती और स्क्रब के दौरान डेड स्किन सेल्स भी रिमूव होंगे।
फेस मास्क को 15 मिनट चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें और जब समय पूरा हो जाएं तो ठंडे या फिर नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।
देखिए कैसे आपका चेहरा चमक रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे आपने अपने फेस पर मेकअप किया हो।
आप इस नुस्खे को हफ्ते में तीन दिन लगा सकते हैं और अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।
दही में लैक्टिक एसिड, विटामिन और मिनरल्स त्वचा को पोषण देने और कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को हाइड्रेट करके उसे मुलायम और कोमल बनाते हैं। आप दही में हल्दी मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
