नई दिल्ली:- आजादी के जश्न में डूबी है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ऐतिहासिक इमारतों, मेट्रो, रेलवे स्टेशनों के अलावा तमाम महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. बॉर्डर को सील करके नो एंट्री लगा दी गई है. इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है. आज आजादी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है.
मंत्री कैलाश गहलोत ने किया ध्वजारोहण, कहा- हमारे मुख्यमंत्री जेल की सलाखों के पीछे
दिल्ली में इस बार मुख्यमंत्री की जगह मंत्री कैलाश गहलोत ने ध्वजारोहण किया. बता दें कि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, उन्होंने आतिशी का नाम आगे किया था, लेकिन एलजी ने कैलाश गहलोत को नामित किया. परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने परेड को सलामी भी दी. इसके बाद उन्होंने कहा कि कितनी कुर्बानियां देकर हमने यहां आजादी पाई है. उन सबको मैं दिल से नमन करता हूं. आज मेरे लिए भावनात्मक दिन है. मेरी भावना तरह से आज के दिन से जुड़ी हुई है. न जाने कितनी कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी दिलाई. लेकिन दुःख है कि हमारे मुख्यमंत्री जेल की सलाखों के पीछे हैं और आज उनका काम मुझे करना पड़ रहा है.
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कुछ देर में ध्वजारोहण के लिए पहुंचेंगे मंत्री कैलाश गहलोत
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कुछ देर में ध्वजारोहण के लिए मंत्री कैलाश गहलोत कुछ देर में पहुंचेंगे. दिल्ली में यह पहला अवसर होगा जब स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री की जगह उपराज्यपाल द्वारा नामित मंत्री कैलाश गहलोत ध्वजारोहण करेंगे.
