Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट, इन राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, जानिए वेदर अपडेट्स…
    समाचार

    जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट, इन राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, जानिए वेदर अपडेट्स…

    By Tv 36 HindustanAugust 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अगस्त का एक पखवाड़ा बीत चुका है और देश में मॉनसून अपने रंग में है। कहीं हल्की को कहीं भारी बारिश ने मौसम खुशनमा कर रखा है। दिल्ली की बात करें तो जुलाई महीने ने भले थोड़ा निराश किया हो पर अगस्त के महीने में लगभग हर रोज हल्की से मध्यम तो कभी भारी बारिश भी देखी गई है। बारिश का यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा। दिल्ली के अलावा उसके पास के राज्यों पंजाब, हरियाणा में भी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी है। हालांकि एमपी और बिहार में बारिश का दौर कम हो रहा है। आइए नजर डालते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

    दिल्ली में आज होगी बरसात
    राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आज अधिकतम तापमान 32 तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 17 से 20 अगस्त को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिन गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है। 2 अगस्त को भी हल्की बरसात की बात कही गई है।

    पंजाब-हरियाणा का क्या हाल?
    पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ की बात करें तो आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 और 17 अगस्त को इन क्षेत्रों में भारी बरसात होगी। उसके बाद 18 और 19 अगस्त को मौसम साफ रहेगा।

    पहाड़ी राज्यों का हाल जानिए
    पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन दो प्रदेशों में 19 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है, मतलब रक्षाबंधन त्योहार के दिन भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो आज यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं 17 से 19 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यूपी और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट
    उत्तर प्रदेश और राजस्थान की बात करें तो आज इन दो प्रदेशों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कल के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 17 से 19 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 17 से 19 अगस्त तक कहीं कहीं ही बारिश होगी।

    Post Views: 610

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचिकन पॉक्स के बाद मंकी पॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित किया पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी, जानिए एमपॉक्स क्या है, और कैसे तेजी से फैल रहा है…
    Next Article अगर आप भी हैं थायराइड से परेशान तो खान पान में शामिल करें ये चीजें, जानें डायटीशियन से प्लान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    June 3, 2026

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?