Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चिकन पॉक्स के बाद मंकी पॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित किया पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी, जानिए एमपॉक्स क्या है, और कैसे तेजी से फैल रहा है…
    समाचार

    चिकन पॉक्स के बाद मंकी पॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित किया पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी, जानिए एमपॉक्स क्या है, और कैसे तेजी से फैल रहा है…

    By Tv 36 HindustanAugust 16, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस एडोनम गेब्रीयेसुस ने कहा, “एमपॉक्स के एक नए क्लेड का उभरना, कांगो गणतंत्र में इसका तेज़ी से फैलना और कई पड़ोसी देशों में इसके मामलों की जानकारी मिलना बहुत चिंताजनक है.”

    इससे पहले अफ़्रीका सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था. सेंटर ने कहा था कि मंकी पॉक्स पिछली बार से ज़्यादा चिंताजनक है. ऐसा इसलिए क्योंकि नया वैरिएंट ज़्यादा घातक है.

    स्वीडन की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि अफ़्रीकी प्रायद्वीप के बाहर एमपॉक्स वायरस का पहला मामला दर्ज किया गया है.

    एजेंसी ने कहा है कि संक्रमित व्यक्ति अफ़्रीका के उस हिस्से में रहे थे जहां एमपॉक्स क्लेड 1 महामारी की तरह फैल रहा है.

    इस बीमारी के होने का कारण मंकी पॉक्स वायरस है. ये चेचक जैसे ही वायरस के ग्रुप से है, लेकिन इसके मुकाबले काफ़ी कम हानिकारक है.

    मंकी पॉक्स जानवरों से इंसानों में फैलता था, लेकिन अब ये इंसानों से इंसानों में भी फैल रहा है.

    मंकी पॉक्स के मामले डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में आम हैं.

    इन क्षेत्रों में हर साल हजारों मामले सामने आते हैं और सैकड़ो लोगों की जान चली जाती है. इससे 15 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं. वायरस के दो स्ट्रेन मुख्त तौर पर फैल रहे हैं. ‘क्लेड-I’ मध्य अफ़्रीका में एंडेमिक (स्थानिक) है. वहीं, इस बार फैले मंकी पॉक्स का ‘क्लेड Ib’ नया और अधिक संक्रामक है.

    अफ़्रीका सीडीसी ने कहा कि 2024 की शुरुआत और जुलाई के अंत तक 14,500 से अधिक मंकी पॉक्स संक्रमण के मामले आए हैं और 450 से अधिक मौतें हुईं.

    ऐसे में मंकी पॉक्स वायरस के केस के मामले में 160 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पिछली बार की तुलना में 19 फ़ीसद ज़्यादा लोगों की जान गई.

    इनमें से 96 फीसदी मामले डीआर कांगो के हैं. साथ ही मंकी पॉक्स पड़ोसी देशों कीनिया, रवांडा, युगांडा और बुरुंडी जैसे देशों में फैल गया है जहां ये आम तौर पर स्थानिक नहीं है.

    पश्चिम अफ़्रीका में पाए जाने वाले मंकी पॉक्स के कम घातक वाला स्ट्रेन ‘क्लेड-II’ 2022 में वैश्विक महामारी का कारण बना.

    ये एशिया और यूरोप के कुछ देशों सहित उन 100 देशों में फैल गया था जहां कि आम तौर पर ये वायरस नहीं फैलता है. इसे कमजोर समूहों का टीकाकरण करके रोका गया.

    कांगो में मंकी पॉक्स वैक्सीन और इसके इलाज़ को लेकर कम सुविधा है. इसीलिए स्वास्थ्य अधिकारी इसके फैलने को लेकर चिंतित हैं.

    विशेषज्ञों ने कहा कि नया स्ट्रेन अधिक आसानी से फैल सकता है. ऐसे में बच्चों और वयस्कों में अधिक मौतें होने की संभावना है.

    मंकी पॉक्स के लक्षण क्या हैं?
    इस वायरस के शुरुआती लक्षण बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द है. बुखार उतरने पर शरीर पर चकत्ते आ जाते हैं, जो कि अक्सर चेहरे से शुरू होते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाते हैं.

    इन चकत्तों में अधिक खुजली या दर्द हो सकता है. संक्रमण आम तौर पर अपने आप ठीक हो जाता है और 14 से 21 दिनों के बीच रहता है. गंभीर मामलों में घाव पूरे शरीर और विशेष रूप से मुंह, आंखों और गुप्तांगों पर होते हैं.

    मंकी पॉक्स कैसे फैलता है?
    मंकी पॉक्स किसी संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से फैलता है. इसमें यौन संबंध और चमड़ी से त्वचा का संपर्क और संक्रमित शख्स से करीब से बात करना शामिल है.

    शरीर में यह वायरस टूटी त्वचा के माध्यम से आंख, श्वसन तंत्र, नाक या मुंह में प्रवेश कर सकता है.

    साथ ही मंकी पॉक्स उन वस्तुओं को छूने से भी फैल सकता है जिसका कि संक्रमित शख़्स ने इस्तेमाल किया हो, जैसे कि बिस्तर, कपड़े और तौलिया.

    वायरस संक्रमित जानवर जैसे कि बंदर, चूहे और गिलहरी के संपर्क में आने से यह भी हो सकता है. साल 2022 में मंकी पॉक्स वायरस यौन संपर्क से अधिक फैला था.

    डीआर कांगो में इस बार मंकी पॉक्स वायरस फैलने का कारण ज़्यादातर यौन संपर्क है, लेकिन यह अन्य समुदायों में भी पाया गया है.

    किस पर संक्रमण का ख़तरा अधिक?
    अधिकांश मामले उन लोगों में पाए जाते हैं जिनकी यौन सक्रियता है या गे हैं. जे लोग एक अधिक पार्टनर रखते हैं या नए पार्टनर रखते हैं, उनके लिए सबसे अधिक जोख़िम होता है.

    लेकिन उसको भी हो संक्रमण हो सकता है जो किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क में हो, जिसमें लक्षण हों. इसलिए यह स्वास्थ्य कर्मियों और परिवार के सदस्यों में भी फैल सकता है.

    सलाह ये है कि मंकी पॉक्स से संक्रमित किसी व्यक्ति के क़रीब न जाएं और अगर आस पडोस में वायरस फैला हो तो साबुन से हाथ धोते रहें. इस वायरस से संक्रमति व्यक्ति को अलग थलग कर देना चाहिए जबतक कि गांठें ठीक न हो जाएं. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि, ठीक होने के 12 हफ़्तों तक भी सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए.

    मंकी पॉक्स के फैलने को संक्रमण पर रोक लगाकर ही काबू किया जा सकता है. और सबसे अच्छा तो ये है कि वैक्सीन लगवाई जाए. इस बीमारी की वैक्सीन होती हैं लेकिन ये इसकी पहुंच उन्हीं लोगों तक होती है जो या तो ख़तरे में हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के क़रीबी होते हैं.

    डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में दवा निर्माताओं से कहा है कि वे वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आगे आएं, और जिन देशों में ज़रूरत है लेकिन औपचारिक रूप से मंज़ूरी नहीं मिली है, वहां भी इन वैक्सीन को लेकर जाएं.

    अफ़्रीका सीडीस ने अब इस बीमारी को महाद्वीप के स्तर पर स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित कर दिया है. यह उम्मीद है कि सरकारें बचाव के लिए बेहतर तालमेल करेंगी और संक्रमण वाले इलाक़े में दवा और सहायता की आपूर्ति को बढ़ाएंगी.

    Post Views: 1,295

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की यात्रा को सुविधाओं से भर देगी वंदे भारत ट्रेन, पढ़े रूट शेड्यूल व टाइमिंग…
    Next Article जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट, इन राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, जानिए वेदर अपडेट्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    June 3, 2026

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?