Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अपने भाई के अलावा इन 6 लोगों को बांध सकते हैं राखी, जानें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का ये नियम…
    समाचार

    अपने भाई के अलावा इन 6 लोगों को बांध सकते हैं राखी, जानें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का ये नियम…

    By Tv 36 HindustanAugust 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– रक्षाबंधन पर पहली राखी ईश्वर को ही बांधनी चाहिए। इससे ईश्वर हर संकट से रक्षा करते हैं। ईश्वर को राखी घर का पुरुष और महिला दोनों बांध सकते हैं। बहुत सारे परिवार में सावन पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डूगोपाल को राखी बांधी जाती है।

    वहीं देवघर और उज्जैन में लोग पहले भगवान शिव को राखी बांधते हैं, फिर घर पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। कुछ परिवारों में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को पहली राखी बांधते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सबकी रक्षा ईश्वर ही करते हैं। उनके द्वारा दी गई प्राणवायु, भूमि, जल इत्यादि से जीवन आगे बढ़ता है। भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करने के लिए उन्हें अपना भाई मानकर राखी बांधना चाहिए।
    गुरु और शिक्षक
    व्यक्ति के जीवन में गुरु और शिक्षक का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ईश्वर जन्म देता है तो गुरु मार्गदर्शन करता है और जीवन का बोध कराता है। अच्छे बुरे का भेद बताता है। शिक्षक के बिना हमें न सत्कर्म का ज्ञान हो सकता है और न ही ईश्वर का। संसार में केवल अधर्म, अराजकता और भय का वातावरण रहेगा। इसलिए समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए राखी बांधकर उनका आभार प्रकट करना चाहिए। इसलिए इस दिन अपने गुरुजनों को रक्षा सूत्र बांधना चाहिए।

    सैनिक
    सैनिक को हम केवल वीरगति प्राप्त होने या स्वतंत्रता दिवस इत्यादि अवसरों पर ही याद करते हैं। लेकिन वह हमारी रक्षा के लिए परिवारवालों, समाज, मित्रों और सुख-सुविधाओं का त्याग कर जान हथेली पर रखकर घर से दूर खड़ा रहता है। इसलिए उनको राखी बांधकर अपनेपन का एहसास कराना चाहिए। रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर यदि महिलाएं सीमा पर या छावनी में जाकर सैनिकों को राखी बांधें तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।
    पेड़-पौधे
    पेड़ पौधों में भी प्राण होते है। हमारे देश के वैज्ञानिक जेसी बसु ने सिद्ध किकया था कि पेड़ पौधे संवेदनशील होते हैं और वो महसूस कर सकते हैं। आपने देखा होगा कि सकारात्मक वातावरण में पेड़ अच्छे से फलता-फूलता है जबकि एक नकारात्मक वातावरण में वह मुरझा जाता है। इसलिए उसे प्रेम और आत्मीयता की आवश्यकता होती है। वहीं उससे मिली आक्सीजन पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हिंदू धर्म में सभी प्रकार के पेड़-पौधों की पूजा का विधान है। ऐसे में रक्षाबंधन पर पेड़ पौधों को राखी बांधकर उनका आभार जताना चाहिए।

    जिन भाइयों की बहन नहीं
    हर व्यक्ति का कोई न कोई मित्र या रिश्तेदार होता है। लेकिन कई बार इनमें से कई की कोई बहन नहीं होती, ऐसे लोगों में निराशा का भाव आता हैं लेकिन वे किसी से कहते नहीं। ऐसे किसी व्यक्ति को भाई स्वीकार कर राखी जरूर बांधना चाहिए।
    यजमान को जरूर बांधे रक्षासूत्र
    यजमान और पुरोहित का गहरा पारस्परिक संबंध होता है। यजमान अपनी दक्षिणा के रूप में पुरोहित के जीवन निर्वाह में मददगार होता है तो पुरोहित अपने मार्गदर्शन से यजमान को भटकने से बचाता है और उनके कल्याण, निष्कंटक जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।
    सबसे प्राचीन परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन पर पुरोहित अपने यजमान को राखी जरूर बांधते थे और उनके मंगल की कामना करते थे। इसलिए इस परंपरा को जरूर आगे बढ़ाना चाहिए।

    Post Views: 1,615

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब भारतीय बाजार में एंट्री मारेंगी ये 4 नई इलेक्ट्रिक कार, जाने यहां प्राइस से लेकर सब कुछ…
    Next Article संबंध बनाए बिना ही ठहर जाता है गर्भ ये होती हैं वर्जिन प्रेग्नेंसी, जानें कैसे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस की RD में बड़ा फर्जीवाड़ा, 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी का आरोप…

    August 13, 2026

    प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, उत्तर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून…

    August 13, 2026

    आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर मुख्यमंत्री साय…

    August 13, 2026

    अवारापन 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ा…

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पोस्ट ऑफिस की RD में बड़ा फर्जीवाड़ा, 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी का आरोप…
    • प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, उत्तर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून…
    • आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर मुख्यमंत्री साय…
    • अवारापन 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ा…
    • सिर्फ कुछ रुपयों के सहारे अमेरिका पहुंचे थे स्वामी प्रभुपाद, फिर खड़ा कर दिया दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण भक्ति आंदोलन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?