Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर लंबे समय के बाद खाने जा रहे हैं नॉनवेज खाना तो रखें कुछ सावधानियां…..
    News

    अगर लंबे समय के बाद खाने जा रहे हैं नॉनवेज खाना तो रखें कुछ सावधानियां…..

    By Tv 36 HindustanAugust 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : रक्षाबंधन के त्योहार के बाद सावन का महीना बीत जाएगा. इसके साथ ही, खत्म हो जाएंगी लोगों के खान-पान पर लगीं पाबंदियां. जी हां, कुछ लोग सावन के महीने में अंडे और चिकन जैसी नॉन वेज चीजों को महीनेभर के लिए छोड़ देते हैं. ज्यादातर लोग ऐसा धार्मिक कारणों के चलते ऐसा करते हैं.दरअसल, सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है. यही वजह है कि कुछ लोग सावन के महीने में नॉन वेज खाना छोड़ देते हैं. लेकिन धार्मिक कारणों से इतर नॉन वेज नहीं खाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं. सावन में तेज बारिश होने के कारण हवा में नमी बढ़ जाती है, जिसके बाद फंगल इंफेक्शन, फफूंदी और फंगस का खतरा बढ़ने लगता है.इसके अलावा, नमी वाले इस वातावरण में पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है.

    नॉन वेज फूड्स को पचाने में ज्यादा वक्त लगता है, ऐसे में इस मौसम के दौरान नॉन वेज नहीं खाने की सलाह दी जाती है. बहरहाल, सावन का महीना बीत गया है और जो लोग नॉन वेज फिर से शुरू करना चाहते हैं, उन्हें खाने से पहले कुछ जरूरी टिप्स बता देते हैं- जिससे उनकी हेल्थ को नुकसान पहुंचे.खा सकते हैं नॉन वेजबिल्कुल, आप एक महीने के लंबे गैप के बाद नॉन वेज खा सकते हैं. आपके शरीर ने नॉन वेज को पचाने की क्षमता नहीं खोई है. हालांकि, पहली बार मीट खाने के बाद आप थोड़ा हैवी फील कर सकते हैं. लेकिन ऐसा तब हो सकता है, जब आपने ज्यादा नॉन वेज खा लिया हो

    .कैसा मीट खाएंअगर आप लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाना शुरू कर रहे हैं तो हल्की चीजों से शुरूआत करें. आप सबसे पहले अंडे, फिश या पोल्ट्री जैसे हल्के किस्म वाला नॉनवेज का सकते हैं. इसके बाद ही, आप हैवी नॉन वेज वाले फूड्स को खाएं.कम मात्रा में खाएंकोशिश करें की नॉन वेज को कम मात्रा में खाना शुरू करें. इससे पेट में दर्द, एसिडिटी या ब्लोटिंग की दिक्कत नहीं होगी. यानी आपको नॉन वेज खाते समय माइंडफुल ईटिंग का ध्यान रखना है.मसालों का रखें ध्यानइसके साथ ही, नॉन वेज शुरू करने के दौरान मसालों का जरूर ध्यान रखें. ज्यादा मसाले या मिर्च का इस्तेमाल न करें. इससे पेट खराब होने का रिस्क रहता है.

    Post Views: 665

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेलवे में जेई सहित 7951 पदों पर भर्ती निकाली……
    Next Article ₹500 के निवेश से बनाना चाहते हैं बड़ी रकम तो इस तरह करें निवेश….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?