Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज गुरुवार का आर्थिक राशिफल;रेवती नक्षत्र में इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे विष्‍णु भगवान, बनेंगे सभी बिगड़े काम…
    समाचार

    आज गुरुवार का आर्थिक राशिफल;रेवती नक्षत्र में इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे विष्‍णु भगवान, बनेंगे सभी बिगड़े काम…

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज भगवान विष्‍णु की कृपा वृषभ और कर्क सहित 5 राशियों पर होने वाली है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और बिजनस में जबर्दस्‍त लाभ होगा। रेवती नक्षत्र में आपकी किस्‍मत चमकेगी और करियर में शानदार सफलता मिलने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। शाम का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ खुशियां मनाने में बीतेगा। देखें गुरुवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

    मेष राशि के लोगों के लिए करियर में दिन सफलता से भरा होगा और पूरे दिन व्‍यस्‍तता बनी रहेगी। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण से कुछ बदलाव हो सकते हैं और आपको सफलता मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। कार्यक्षेत्र में होने वाले बदलाव आपके पक्ष में होंगे और आपका दिन खुशी में बीतेगा। सावधानीपूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े और आपके जीवन में खुशहाली आए।

    वृष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और जीवन सफलता से भरा होगा। आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति प्राप्‍त होगह। चन्द्रमा की शुभ दृष्टि से आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आपको कारोबार के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे और आपके सुख में वृद्धि होगी। नये सहयोगी मिलेंगे और योजनाएं सफल होंगी।

    मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा। आपका पूरा दिन भागदौड़ करने में बीतेगा। घर में किसी की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे, लेकिन शाम तक थोड़ा सा स्थिति में सुधार होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। पत्नी की सेहत को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें ताकि आगे फिर कोई समस्‍या न आए। आपके घर में मेहमान भी कुछ लम्बा पड़ाव डालना चाह रहे हैं। कोई भी काम सोचकर करें।

    कर्क राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपका कुछ खर्च हो सकता है और परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर आपकी बहस हो सकती है। संतान की तरफ से आपको हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और आपके परिवार में खुशी का माहौल होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। बहुत समय से कोई रुका कार्य बन सकता है और आपको लाभ होगा।

    सिंह राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित होगा और आपको तरक्‍की मिलती जाएगी। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा मिलने से आपका मन खुश होगा और आप तरक्‍की करेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

    कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और कारोबार में आपके लिए सफलता के योग बने हैं। आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी और आप तरक्‍की करेंगे। नौकरी और कारोबार में सफलता के योग बने हैं। आज लाभकारक होगा। बहस और टकराव से बचें, तो आपके जीवन में सुख शांति बढ़ेगी और लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

    तुला राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपके मन को संतोष होगा। दिन आनन्द में बीतेगा और आप सफल होंगे। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आपके लिए कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं और आपको मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी।

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं और आपको बिजनस में भरपूर लाभ होगा। आज के दिन आपके हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज मस्‍ती के दिन है। आपने पहले जो मेहनत की है उसमें अब आपके लिए सफलता के संयोग बने हैं।

    धनु राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आपको तरक्‍की प्राप्‍त होगी। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी और आपका मन प्रसन्‍न होगा। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपको कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

    मकर राशि के लोगों का दिन सफलता में बीतेगा और आपके सुख में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। दिन में कुछ अधिक व्यस्तता रहेगी और शाम का वक्‍त आनंद में परिवार के लोगों के साथ बीतेगा। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें और अपना हिसाब-किताब फिर से सही कर लें।

    कुंभ राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। धन कीर्ति की वृद्धि होगी और आपके शत्रुओं का अंत होगा। प्रबल से प्रबल विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपके जीवन में आनंद बढ़ेगा और हर प्रकार की सफलता प्राप्‍त होगी। कारोबार में सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा।

    मीन राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके लिए कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्य में आपका मन लगेगा और आपके लिए शानदार तरक्‍की के योग बन रहे हैं। कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा और आपको खुशहाली का एहसास होगा।

    Post Views: 885

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडब्ल्यू एच ओ ने बताया, यह सात फूड है सेहत के लिए बहुत अधिक हानिकारक……
    Next Article इस एक्सप्रेस में महिला को आया हार्ट अटैक,50 मिनट एंबुलेंस का किया इंतजार, इलाज के दौरान हुई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?