Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या बाल सच में वापस उगते हैं, जान लीजिए विज्ञान इस पर क्या कहता है…
    News

    क्या बाल सच में वापस उगते हैं, जान लीजिए विज्ञान इस पर क्या कहता है…

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इन दिनों सोशल मीडिया इस तरह के ऐड से पटा पड़ा है, जिसमें लोग अपने तेल और शैंपू से झड़ चुके बालों को वापस लाने का दावा करते हैं. गंजेपन का शिकार लोग, इन झांसों में आ जाते हैं और अपने हजारों रुपये इन फेक प्रोडक्ट्स के ऊपर खर्च कर देते हैं. चलिए आज आपको विज्ञान के आधार पर बताते हैं कि क्या झड़ हुए बालों को वापस लाया जा सकता है. इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि आखिर बालों के झड़ने के पीछे मुख्य कारण क्या-क्या हैं.

    बाल झड़ते क्यों हैं?

    सोशल मीडिया पर अगर आप इसका जवाब तलाशने जाएंगे तो आपको लोग कई तरह की बातें बताएंगे. लेकिन आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे जिन पर विज्ञान बात करता है. विज्ञान के अनुसार, बाल झड़ने की सबसे आम वजह आपके जींस से जुड़ा होता है. इसे विज्ञान की भाषा में एंड्रोजेनेटिक अलोपीशिया कहते हैं. 50 फीसदी से ज्यादा पुरुषों और महिलाओं में बाल झड़ने की मुख्य वजह यही होती है.

    जींस पर विज्ञान क्या कहता है?

    अब सवाल उठता है कि बाल झड़ने के पीछे कौन से जींस का हाथ होता है. क्या पिता के बाल झड़े हैं तो बेटे के भी झड़ेंगे. दरअसल, ऐसा नहीं है. विज्ञान कहता है कि गंजेपन के लिए जीन एक्स क्रोमोसोम जिम्मेदार होते हैं और यह इंसान में उसकी मां से आते हैं. साइंस की भाषा में इसे एआर जीन कहते हैं. लेकिन गंजेपन के लिए सिर्फ यही जींस जिम्मेदार नहीं होता. बल्कि इसके लिए लगभग 200 जींस जिम्मेदार होते हैं. ये इंसान को मां और पिता दोनों से प्राप्त होते हैं.

    क्या बाल कभी वापस उगते हैं

    जर्मन न्यूज वेबसाइट डीडब्लू के अनुसार, साल 2020 में बाल झड़ने की समस्या का इलाज करने वाले प्रोडक्ट्स का कुल मार्केट साइज लगभग 300 करोड़ डॉलर था. भारतीय रुपये में ये 2,51,61,94,50,000 रुपये होगा. अनुमान है कि 2030 तक ये दोगुना हो जाएगा. अब ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या झड़ चुके बाल वापस उग सकते हैं?

    वैज्ञानिक मानते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी और लेजर हेयर थेरेपी कुछ हद तक काम करती है. इसके अलावा तेल और शैंपू से ऐसा नहीं किया जा सकता. हां, कुछ दवाइयां जरूर हैं जो बालों को मजबूत बनाती हैं और उन्हें झड़ने से रोकती हैं. लेकिन बालों को वापिस उगा पाने में वह पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं. ये दवाइयां किसी को भी बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं लेनी चाहिए. इनमें से एक दवाई है फिनास्टेराइड. फिनास्टेराइड डीएचटी हॉर्मोन को रोकने का काम करती है, ताकि वह हेयर फॉलिकल्स को प्रभावित न करे. दूसरी दवाई है मिनोक्सिडिल. मिनोक्सिडिल रक्त वाहिकाओं को खोलती है. हालांकि, यह आज भी पूरी तरह समझा नहीं गया है कि यह हेयर ग्रोथ को कैसे बढ़ाती है.

    एक नई खोज पर चल रहा है काम

    हाल ही में कुछ वैज्ञानिकों ने लैब में चूहों पर प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली टू-डिऑक्सी-डी-राइबोज शुगर का परीक्षण किया. ऐसे तो ये रिसर्च घाव भरने में मदद करने की क्षमता का परीक्षण करना था, लेकिन डॉक्टरों ने नोटिस किया कि ये शुगर देने के बाद घाव के आसपास बालों की ग्रोथ पहले के मुकाबले बढ़ गई थी. इसे देखने के बाद डॉक्टरों ने इस शुगर का इस्तेमाल बालों के ग्रोथ के लिए किया. इस रिसर्च में पता चला कि 21 दिनों तक इस शुगर को जेल की तरह लगाने से हेयर फॉलिकल्स तेजी से बढ़ते हैं. लेकिन यह रिसर्च अभी सिर्फ चूहों पर हुआ है. इंसानों तक ये दवाई पहुंचने में शायद कई साल लगेंगे.

    Post Views: 1,300

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमगरमच्छ की चमड़ी से बना बैग, परफ्यूम की शीशियां और शैंपेन, जानिए टाइटैनिक के मलबे में और क्या-क्या मिला…
    Next Article लड्‌डू गोपाल को नमकीन और बिस्कुट का भोग लगाना चाहिए या नहीं, भक्तों को जरूर जान लेना चाहिए यह नियम..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…

    April 25, 2026

    शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…

    April 25, 2026

    भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…

    April 25, 2026

    अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?