Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कमिश्नर श्री कावरे की पहल: रायपुर संभाग में 42 पदों पर जल्द होगी अनुकंपा नियुक्ति कलेक्टरों को प्रकरणों पर समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई के निर्देश
    छत्तीसगढ

    कमिश्नर श्री कावरे की पहल: रायपुर संभाग में 42 पदों पर जल्द होगी अनुकंपा नियुक्ति कलेक्टरों को प्रकरणों पर समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई के निर्देश

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभागायुक्त ने वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से की संभागस्तरीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस

    रायपुर / रायपुर संभाग में शामिल सभी पांच जिलों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए मिले 42 आवेदनों पर जल्द ही कार्रवाई पूरी होकर प्रभावितों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता खुल गया है। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने संभाग के पांचों कलेक्टरों को इन प्रकरणों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए है। श्री कावरे ने यह निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग स्तरीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस में दिए। उन्होंने धमतरी, बलौदाबाजार,महासमुंद जिले के कलेक्टरों को उनके जिलों में लंबित 18 अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। रायपुर जिले में लंबित 24 आवेदनों के निराकरण के लिए संभागायुक्त ने सक्षम अधिकारी की अध्यक्षता में तत्काल समिति गठित कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री कावरे ने सरकारी दफतरों में समय पर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश भी कलेक्टरों को दिए। निर्धारित समय पर कर्मचारी शासकीय कार्यालय में पहुंचे। साथ ही कार्यालय भी निर्धारित समय में खुलें। उन्होंने सभी कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों के नाम की पट्टिकाएं लगाने को भी कहा। कलेक्टर कांफ्रेंस में संभाग के पांचों जिलों के कलेक्टर,जिला पंचायत के सीईओ और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    कलेक्टर्स कांफ्रेंस में ग्रामीण क्षेत्रों में साॅलिड और लिक्विड कचरे के निष्पादन के बारे में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कचरे को अलग-अलग करने के लिए ग्राम पंचायतों में बने मंणीकंचन केंद्र या शेड निर्माण की समीक्षा की तथा शेष ग्राम पंचायतों में भी जल्द से जल्द ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। घर-घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए ट्राइसायकिल, ई-रिक्शा सहित स्वच्छता दीदियों के लिए दस्ताने,डब्बे आदि व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने को कहा। संभागायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गाें के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान बटाकंन से होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सभी जिला कलेक्टरों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने राजस्व रिकाॅर्डाें में त्रुटि सुधार करने के लिए शिविर आयोजित करने,गलती सुधारने के बाद साथ-साथ नक्शा मिलान करने और रिकाॅर्ड अपडेट करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संभागायुक्त ने जीरो पाॅवरटी अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण, श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने सहित जल जीवन मिशन के तहत संभाग में हो रहे कार्याें की भी विस्तृत समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

    Post Views: 750

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 187 टीचर्स की बंपर भर्ती, सभी विषयों के Teachers की डिमांड…
    Next Article अब zoom के एक ही कॉल पर एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है 1 मिलियन दर्शकों को……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गैस कंपनियों और खाद्य विभाग ने बदला नियम शादी कार्ड पर नहीं, अब इनके नाम पर मिलेगा सिलिंडर…

    April 19, 2026

    महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम का विपक्ष पर हमला, बोले ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या हुई…

    April 19, 2026

    आज का राशिफल किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी चुनौतियां पढ़ें सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…

    April 19, 2026

    प्रदेश में नर्सिंग भर्ती में पुरुषों को राहत, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ महिलाओं को ही आरक्षण देना गलत, पुरुषों को भी करें शामिल…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गैस कंपनियों और खाद्य विभाग ने बदला नियम शादी कार्ड पर नहीं, अब इनके नाम पर मिलेगा सिलिंडर…
    • महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम का विपक्ष पर हमला, बोले ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या हुई…
    • आज का राशिफल किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी चुनौतियां पढ़ें सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…
    • प्रदेश में नर्सिंग भर्ती में पुरुषों को राहत, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ महिलाओं को ही आरक्षण देना गलत, पुरुषों को भी करें शामिल…
    • पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव, नई कार खरीदने से पहले जान लें ये नियम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?