Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रीढ़ की हड्डी में चोट को न समझें मामूली, पेशाब और मल पर कंट्रोल करना हो सकता है मुश्किल, समझिए स्पाइनल इंजरी के लक्षण और उपचार…
    स्वास्थ्य

    रीढ़ की हड्डी में चोट को न समझें मामूली, पेशाब और मल पर कंट्रोल करना हो सकता है मुश्किल, समझिए स्पाइनल इंजरी के लक्षण और उपचार…

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रीढ़ की हड्डी जिसे स्पाइनल कॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। ये वो हड्डी है जिस पर हमारी पूरी बॉडी टिकी है। खराब पोश्चर, खेल कूद के दौरान, सीढ़ियों से गिरने से और किसी तरह की दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग सकती है। रीढ़ की हड्डी एक बेलनाकार संरचना है जो रीढ़ के केंद्र से होकर मस्तिष्क और पीठ के निचले हिस्से तक जाती है। यह एक नाजुक संरचना है जिसमें नर्व और कोशिकाएं होती हैं जो मस्तिष्क से बॉडी के बाकी हिस्सों को संदेश पहुंचाती हैं। इस नर्व सिग्नल की मदद से ही हमारी बॉडी में सेंसेशन होता और हम बॉडी को मूव कर पाते हैं।

    स्पाइनल कॉर्ड में थोड़ी सी भी परेशानी होने पर न सिर्फ हमारा उठना-बैठना मुश्किल होता है बल्कि बॉडी के कई फंक्शन में भी बदलाव आता है। जिन लोगों को रीढ़ की हड्डी में चोट लगती है न सिर्फ वो शारीरिक तौर पर परेशान होते हैं बल्कि उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति भी बिगड़ जाती है।

    मैक्स हॉस्पिटल पटपरगंज दिल्ली, में न्यूरोसर्जन डॉक्टर, डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से स्पाइनल कॉर्ड डैमेज हो सकती है और आप बिस्तर पर पहुंच सकते हैं। स्पाइनल कॉर्ड में चोट लगने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं। किसी को कार और बाइक दुर्घटना में चोट लगती है तो किसी को ऊंचाई से नीचे गिरने से चोट लगती है। स्पाइनल कॉर्ड में चोट लगने को अक्सर दिमाग से जोड़ा जाता है जो गलत है जो गलत है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि स्पाइनल कॉर्ड में इंज्युरी क्या है और बॉडी में इस बीमारी के कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं।

    स्पाइनल कॉर्ड में इंज्युरी क्या है?

    रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से मतलब है कि जब हमारी हड्डियां चटख जाती हैं या टूट जाती हैं तो वो अस्थिर हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में जब मरीज बैठने और उठने की कोशिश करता है तो ये हड्डी नस को दबाना शुरू करती है। जैसे जैसे हड्डी नस पर दबाव डालती है वैसे वैसे धीरे-धीरे नसों में करंट का बहना कम हो जाता है। ये नस जिस एरिया को सप्लाई करती है उस हिस्से में कमजोरी आने लगती है। आमतौर पर नस कमजोर होने का असर पैर पर दिखता है जिसकी वजह से पैर में कमजोरी आने लगती है।

    रीढ़ की हड्डी में चोट के लक्षण

    हाथ और पैर में कमजोरी आना। मरीज इन हिस्सों की ताकत खोने लगता है।

    मरीज यूरिन और मल डिस्चार्ज करने पर कंट्रोल नहीं कर पाता। उसे पता नहीं लगता और वो कहीं भी कभी भी मल डिस्चार्ज कर सकता है।

    मरीज बैड रिडन भी हो सकता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    कहीं भी चोट लगने पर तुरंत जांच कराएं। हाथ-पैर में कमजोरी आ गई है या हाथ-पैर ने काम करना बंद कर दिया है तो इसे दिमागी परेशानी नहीं समझें बल्कि तुरंत स्पाइनल कॉर्ड की भी जांच कराएं।

    मरीज की MRI कराएं ताकि बीमारी का पता चल सके।

    रीढ़ की हड्डी को कैसे हेल्दी रखें

    क्लीवलैंड क्लिनिक के एक नोट के मुताबिक रीढ़ की हड्डी को हेल्दी रखने के लिए आप डाइट में  फल, सब्जियां, साबुत अनाज, हेल्दी फैट और कम वसा वाली प्रोटीन युक्त डाइट का सेवन करें।

    एरोबिक एक्सरसाइज करें। हड्डियों की मजबूती और स्ट्रेचिंग के कॉम्बिनेशन से लगातार एक्सरसाइज करें।

    नींद का ध्यान रखें। बैठते या खड़े होते समय झुकने से बचें।

    धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें।

    सोते समय ठीक पॉश्चर में सोएं। गर्दन और पीठ के निचले हिस्से के पॉश्चर का ध्यान रखें।

    दिनभर में अक्सर टहलें और बीच-बीच में ब्रेक लें।

    Post Views: 1,265

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाथों में जलन होना इन 5 घातक बीमारियों की ओर करता है इशारा, 99 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर…
    Next Article रात में सोते समय पसीने से भीग जाना इन 5 बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं अपनी जांच…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहले चरण में बाहुबलियों और धनकुबेरों का बोलबाला, 23% दागी और 21% करोड़पति, सामने आई ये ADR रिपोर्ट…

    April 19, 2026

    सीएम साय ने राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया…

    April 19, 2026

    गैस कंपनियों और खाद्य विभाग ने बदला नियम शादी कार्ड पर नहीं, अब इनके नाम पर मिलेगा सिलिंडर…

    April 19, 2026

    महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम का विपक्ष पर हमला, बोले ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या हुई…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहले चरण में बाहुबलियों और धनकुबेरों का बोलबाला, 23% दागी और 21% करोड़पति, सामने आई ये ADR रिपोर्ट…
    • सीएम साय ने राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया…
    • गैस कंपनियों और खाद्य विभाग ने बदला नियम शादी कार्ड पर नहीं, अब इनके नाम पर मिलेगा सिलिंडर…
    • महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम का विपक्ष पर हमला, बोले ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या हुई…
    • आज का राशिफल किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी चुनौतियां पढ़ें सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?