Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़: पेट्रोल पंप में धोखाधड़ी, महिला ने डलवाया 400 रुपए का पेट्रोल तो कर्मचारी ने डाला मात्र 50 का, फिर…
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़: पेट्रोल पंप में धोखाधड़ी, महिला ने डलवाया 400 रुपए का पेट्रोल तो कर्मचारी ने डाला मात्र 50 का, फिर…

    By Tv 36 HindustanOctober 13, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग : भिलाई नगर सेक्टर-6 पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल डालने के नाम पर एक महिला ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने महिला से 400 रुपए पेट्रोल के लिए लेकिन सिर्फ 50 रुपए का डाला। पेट्रोल डलाने के बाद जब महिला कुछ दूर गई और उसकी स्कूटी का कांटा नहीं शो किया तो महिला वापस पेट्रोल पंप पहुंची और पेट्रोल चेक करने की बात कहने लगी। इस पर वहां के कर्मचारियों ने महिला से हुज्जतबाजी की। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर से की।

    पुलिस पेट्रोल पंप एक ऐसी जगह है, जहां लोग बिना किसी शंका के तेल डलवाते हैं, लेकिन जब यहां उनके साथ धोखाधड़ी होने लगे तो क्या कहा जाए। ऐसा ही कुछ सेक्टर 6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में महिला ग्राहक लक्ष्मी यादव के साथ हुआ। लक्ष्मी ने अपनी शिकायत में सिटी एसपी संजय ध्रुव को बताया कि वह रिसाली आजाद मार्केट की रहने वाली है। वह 11 अक्टूबर को अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप गई थी।

    वहां उसने 400 रुपए पेट्रोल पंप कर्मचारी को देकर तेल डालने के लिए कहा। तेल डाल रहा कर्माचीरी उसके साथ धोखाधड़ी कर सके इसके लिए उनके महिला का ध्यान भटकाने की कोशिश की। उसने महिला से कहा कि उसका मोबाइल बज रहा है। जैसे ही महिला स्कूटी की डिक्की की तरफ देखकर अपना मोबाइल निकालने लगी तो पेट्रोल पंप कर्माचारी ने मात्र आधा लीटर पेट्रोल डालकर मशीन को बंद कर दिया और कहा कि पेट्रोल डल गया। महिला ने पुलिस पेट्रोल पंप होने के नाते विश्वास में वहां से चली गई। इसके बाद जैसे ही वह कुछ दूर गई तो देखा कि स्कूटी का फ्यूल मीटर कम पेट्रोल शो कर रहा है। इस पर महिला वापस पेट्रोल पंप पहुंची और इसकी शिकायत वहां के कर्मचारियों से की।

    सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुआ खुलासा
    महिला ने शिकायत में बताया कि जब उसने वहां के कर्माचारियों से गाड़ी का सारा पेट्रोल निकालकर नापने की बात कही तो उन्होंने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब पंप के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया। फुटेज में साफ दिखाई दिया की महिला ने पेट्रोल डालने वाले कर्माचारी दिलेश्वर कुमार ठाकुर को दो-दौ सौ के दो नोट दिए। उसमें से उसने एक नोट जेब में डाल ली और दूसरा हाथ में पकड़े रहा। इस दौरान उसने अपने दूसरे साथी से इशारों में बात की और दोनों एक दूसरे को देखकर हंसे भी।

    जांच कर की जाएगी कार्यवाही
    इस मामले में एडिशनल एसपी सिटी संजय ध्रुव का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। वह इसकी जांच करा रहे हैं। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका… विधायक से नाराज 4 महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा… कहा-भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच का साथ दे रहे MLA…
    Next Article अनुभव सिन्‍हा की ‘भीड़’ में काम करेंगे राजकुमार राव
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • RSS का ‘पानीपत मंथन’, जुटेंगे संघ के 1489 दिग्गज शताब्दी वर्ष के लिए तैयार हो रहा है ये ‘महाप्लान’…
    • आखिर रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद क्यों संसद में राघव चड्ढा ने उठाई 125 करोड़ लोगों की आवाज, अब आगे क्या होगा…
    • पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…
    • LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम साय ने किया ऐलान…
    • एआई और मीम के इस अजीब ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर मचा दी धूम इंस्टाग्राम पर सब्ज़ियां बनीं ‘डॉक्टर’, दे रहीं मोटापा और गोरेपन के नुस्खे! वहीं छोले-भटूरे की जोड़ी पहुंची इंटरनेट की अदालत में, बेवफाई का मुकदमा शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?