Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 14 October 2021: कर्क, तुला और मकर राशि बरतें सावधानी, सभी 12 राशियों का जानें ‘आज का राशिफल’
    अंतरराष्ट्रीय

    14 October 2021: कर्क, तुला और मकर राशि बरतें सावधानी, सभी 12 राशियों का जानें ‘आज का राशिफल’

    By Tv 36 HindustanOctober 14, 2021No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंचांग के अनुसार आज 14 अक्टूबर 2021 गुरुवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज नवरात्रि का नौवां दिन है. इस दिन को दुर्गा महा नवमी भी कहा जाता है. मकर राशि में चंद्रमा को गोचर हो रहा है. मकर राशि में आज तीन ग्रहों की युति बनी हुई है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं, आज का राशिफल.

    आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)- आज के दिन कुछ कठोर फैसले अपनों की भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं. ऑफिस में कर्मचारियों के साथ सहयोग का रवैया अपनाना चाहिए. पुरानी कंपनी से दोबारा नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है, ऐसे में एक बार पुनः विचार किया जा सकता है. किसी व्यक्ति से गुप्त बातें शेयर नहीं करनी चाहिए, इसकी वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा घट सकती है. युवा वर्ग सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. स्वास्थ्य में गठिया रोगियों की तकलीफ़ बढ़ सकती है. पिता की किसी बात को नजरअंदाज न करें, अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. अनावश्यक रूप से घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने से भी बचें.

    आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)- आज के दिन मानसिक चिंताओं से दूर रहना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर अधूरे कार्य पर यदि फोकस बढ़ाएंगे तो बेहतर परिणाम पा सकते हैं. ऑफिस में काफी अलर्ट रहना होगा, क्योंकि काम ज्यादा हो सकता है और बॉस की निगाह भी आप पर रहेगी. स्टेशनरी से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ होता दिखाई दे रहा है. युवा वर्ग का पढ़ाई में मन कुछ कम लगेगा इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. हेल्थ को देखते हुए, महामारी के प्रति सजग रहना चाहिए अन्यथा इसके चपेट में आ सकते हैं. किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है. घर में वायरिंग सिस्टम के प्रति सजग रहें.

    आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today- आज का दिन विशेष है तो प्रियजनों से उपहार मिल सकता है. कामकाज के लिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक होगा. ऑफिस के कामकाज के लिए दूसरे शहरों की यात्रा की संभावना है. आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों के लिये दिन काफी लाभकारी रहने वाला है. युवा वर्ग करियर को लेकर एक्टिव रहें, वर्तमान समय में देवी की कृपा से बेहतर अवसर हाथ लग सकते हैं. स्वास्थ्य में इस समय सचेत ही रहना है जिससे की आप किसी बीमारी के चपेट में न आने पाए. घर के छोटे बच्चों की नयी-नयी एक्टिविटी देखकर प्रसन्नचित रहेंगे. सोशल कार्यों में आपके मित्र आपका पूर्ण सहयोग करेंगे.

    आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)- आज के दिन विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल कर पाने में सफल रहेंगे. ऑफिस में यदि आप उच्च पद पर हैं तो सभी के साथ अच्छे रखने चाहिए, और इस दौरान धन लाभ भी हो सकता है. व्यापारियों को पूंजी निवेश की प्लानिंग करनी होगी. निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए पारदर्शिता जरूरी होगी. युवाओं को सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है. स्वास्थ्य में चल रही दिक्कतों को अब अनदेखा नहीं करना चाहिए. पारिवारिक सदस्यों के साथ सकारात्मक विचारों का आदान प्रदान करने से आप काफी हल्का महसूस करेंगे. छोटे भाई को आजीविका के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी.

    आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)- आज के दिन ईमानदारी का दामन नहीं छोड़ना है. यदि आपने ऋण लिया है तो उसे धीरे-धीरे करके चुकाने का समय है. ऑफिशियल कार्यों को पूरा करने के लिए सहयोगियों की मदद लेनी पड़ेगी. व्यापार का काम करने वाले लोग अधिक माल न खरीदें. युवा वर्ग की कलात्मक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी उनका अच्छा प्रदर्शन लोगों को आकर्षित करेगा. यदि आप अधिक मात्रा में चिकनाई खाते हैं तो अब बंद कर दें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर रोग की चपेट में ले सकती है. पारिवारिक विवादों को बहुत शांति के साथ निपटाएं. दीनहीन लोगों की मदद करें, उनका आशीर्वाद आपके लिए कवच साबित होगा.

    आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)- आज के दिन आपको सकारात्मक तरीके से सभी कार्यों को करना है जीवन में घट रही नकारात्मक घटनाओं को भी सकारात्मक तरीके से समझना होगा.ऑफिशियल कार्य आज कम रहने वाला है यदि कोई पिछला कार्य पेन्डिंग है तो उसे निपटा लें. जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो उनके लिए दिन लाभ लेकर आने वाला है. वहीं थोक का व्यापार करने वालों की आय में वृद्धि हो सकती है. सेहत में आज मोटे अनाज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा.बड़े भाई से वैचारिक मतभेद आपको तनाव दे सकता है, ऐसे में विवाद होने पर धैर्य रखते हुए शांत रहना ही उत्तम होगा.

    आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)- आज के दिन संतुलन बनकर चलने की सलाह है हो सकता है, अचानक बढ़ती समस्या आपको तनाव दे जाए. विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को नौकरी से संबंधित नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका बनी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर जो व्यापारी क्रॉकरी से संबंधित बिजनेस करते हैं उनको लाभ मिलता दिख रहा है. जो विद्यार्थी आज आराम करना चाहते हैं तो वह रिलैक्स कर सकते हैं. सेहत में अपना मन पसंदीदा भोजन कर सकते है बस केवल अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए. परिवार में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपको पारिवारिक वातावरण को हल्का-फुल्का रखने की कोशिश करनी चाहिए.

    आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)- आज के दिन कम्यूनिकेशन को बढ़ाना होगा तो वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा. बॉस से तालमेल बनाकर चलें, अन्य ऑफिशियल स्थितियाँ सामान्य रहने वाली हैं.जिन लोगों का पैतृक व्यापार संबंधित विवाद चल रहा है, उसमें समझौता करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. युवाओं को माता-पिता की बातों का मान रखना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से सोते समय ध्यान रखें, गर्दन की नसों में खिंचाव हो सकता है, खासकर सर्वाइकल के रोगियों को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. जीवनसाथी की बातें चुभ सकती है,लेकिन इस बात को लेकर राई का पहाड़ बनाने से बचना चाहिए.

    आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)- आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है, अपनों के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे. ऑफिशियल कार्य में फोकस बनाएं रखना चाहिए, क्योंकि कार्य को ठीक तरह से कैसे पूर्ण किया जाए तो निस्संदेह सफलता अवश्य हाथ लगेगी. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी वर्तमान समय को देखते हुए ग्राहकों की डिमांड को पूरा करें. विद्यार्थी वर्ग अपने नोट्स संभालकर रखें गुम हो सकता है. बीमारी के चलते यदि डॉक्टर ने कोई परहेज बता रखा है तो उसका गंभीरता से पालन करें. आसपास से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हो सकता है.

    आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)- आज के दिन आपको ऊर्जा को बचाना चाहिए. अनावश्यक रूप से क्रोध करना यह प्रबंधन क्षमता नहीं है. धैर्य का परिचय देते हुए अपने काम को अंजाम देना होगा. छोटे निवेश आपको अच्छा मुनाफा देंगे. आप एसेंशियल सर्विस में आते हैं तो आज के दिन बढ़-चढ़कर काम करना पड़ेगा.ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. युवा वर्ग सोशल मीडिया में अधिक समय न लेते हुए पढ़ने-लिखने पर ध्यान देना चाहिए. सेहत को देखते हुए मेडिटेशन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा. सदस्यों पर अनावश्यक क्रोध मेल-मिलाप खराब कर सकता है, ऐसे में सभी के साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करें,

    आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)- आज के दिन कर्म पर भरोसा रखते हुए मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए.कार्यों में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है. जो कार्य पहले से तय हैं, उनके पूरे होने की संभावना कम है. ऑफिस में आपकी बात को वरीयता मिलेगी.थोक का व्यापार करने वालों को लाभ होगा, बड़े ग्राहकों के साथ संपर्क बनाएं रखें. सेहत में पैरों के दर्द से संबंधित दिक्कत रहने वाली है. इसको नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. मित्रों के साथ कनेक्ट रहना है उन्हें, वीडियो कॉल या वॉइस कॉल से संपर्क करते हुए हाल-चाल लेना चाहिए. संतान का स्वास्थ्य ठीक न हो तो उसके साथ समय व्यतीत करें.

    आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)- आज के दिन सभी के साथ तालमेल बनाकर चलें. जोखिम भरे कार्यों में भाग्य आपका साथ दे सकता है. बैंक से जुड़े लोग खासकर जो कैशियर की पोस्ट पर हैं तो उनको पैसे के लेनदेन पर ध्यान रखना होगा. कपड़ों से संबंधित कारोबार करने वालों को आज मंदी का सामना करना पड़ सकता है. हेल्थ में जिन लोगों थायराइड की समस्या है उनको योग व व्यायाम के साथ-साथ परहेज करने की सलाह है. गर्भवती महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह से हल्की-फुल्की व्यायाम करना चाहिए. घर में जहां एक ओर आप सबके फेवरेट होंगे तो वहीं दूसरी ओर परिवार की ओर से मिलने वाली जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleCM भूपेश बघेल ने नक्सलियों से की आरएसएस की तुलना
    Next Article 6 माह में 1 बार होता है माँ महामाया – समलेश्वरी का वीर मुद्रा में श्रृंगार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोरबा में चाकूबाजी, युवक की मौत; मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

    October 21, 2026

    प्रदेश में ठंड की दस्तक यहां 4 डिग्री गिरा रात का पारा; देखिए आपके क्षेत्र का मौसम…

    October 21, 2026

    टाइगर ही नहीं अमिताभ, अक्षय समेत कई बड़े स्टार्स थे निशाने पर, ऑटो रिक्शा चालकों ने ऐसे कराई थी शूटर्स की रेकी…

    October 21, 2026

    देश के सबसे बड़े IPO पर निवेशकों की नजर, 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली…

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोरबा में चाकूबाजी, युवक की मौत; मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
    • प्रदेश में ठंड की दस्तक यहां 4 डिग्री गिरा रात का पारा; देखिए आपके क्षेत्र का मौसम…
    • टाइगर ही नहीं अमिताभ, अक्षय समेत कई बड़े स्टार्स थे निशाने पर, ऑटो रिक्शा चालकों ने ऐसे कराई थी शूटर्स की रेकी…
    • देश के सबसे बड़े IPO पर निवेशकों की नजर, 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली…
    • कोरबा में चाकूबाजी, युवक की मौत; मृतक की पहचान में जुटी पुलिस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?