कोरबा:-जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत चाकूबाजी की घटना मे युवक की मौत। हमलावरों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के शरीर पर चाकू के पांच से छह वार किए जाने जानकारी सामने आ रही है। हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद शव को कोरबा स्थित 100 बिस्तर वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया। मृतक की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में मदद मिलने की । युवक पर हमला किस वजह से किया गया, वारदात में कितने लोग शामिल थे और हमलावर कौन हैं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मृतक की पहचान रेलवे स्टाफ के पुत्र के रूप में हुई है और अब आरोपियों का पता लगाना पुलिस के लिए प्राथमिकता है।
घटना का सटीक समय, वारदात का स्थान और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
