Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आप जानते है दिमाग का विज्ञान, क्यों सालों तक जिंदा रहती हैं यादें जानें समझें यहां से…
    समाचार

    क्या आप जानते है दिमाग का विज्ञान, क्यों सालों तक जिंदा रहती हैं यादें जानें समझें यहां से…

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2024No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आपको बता दे की अहमदाबाद के मणिनगर में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी ब्रेन हेमरेज का शिकार हुए. डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया. यानी दिमाग ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया. चिकित्सकीय और कानूनी भाषा में इसे एक तरह से मौत माना जाता है. ब्रेनडेड वाला व्यक्ति न होश में आ पाता है, न हिल डुल पाता है और न ही बिना सहारे सांस ले पाता है. दिमाग मस्तिष्क के शारीरिक कार्यों मसलन दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना बंद कर देता है. कपड़ा व्यापारी का ब्रेन डेड हुआ तो उनकी बेटियों ने अंगदान का निर्णय लिया और उनकी दोनों किडनी और लिवर से तीन लोगों को नई जिंदगी मिली.

    यह मामला बानगी है कि अगर मानव शरीर में दिमाग न हो तो क्या होगा? दरअसल दिमाग मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसकी क्षमताओं की बराबरी सुपरकंप्यूटर भी नहीं कर सकता. यह शरीर के सभी कामों को न सिर्फ नियंत्रित करता है, बल्कि सभी ज्ञानेंद्रियों से प्राप्त जानकारी को समझता है और क्रियाओं को नियंत्रित करता है. इसी के बदौलत हम सोचते हैं और किसी भी चीज को याद रख पाते हैं. हमारा सांस लेना, देखना, सुनना चलना बैठना सब दिमाग पर भी निर्भर होता है. यानी दिमाग के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती.

    शरीर की सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट होता है दिमाग
    मानव दिमाग शरीर में ठीक वैसे ही काम करता है जैसे कंप्यूटर में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट. यानी यह आंख, नाक, कान, स्पर्श समेत सभी ज्ञानेद्रियों से प्राप्त जानकारी को दिमाग में भेजता है और दिमाग में शरीर को जानकारी दी जाती है, जिससे बॉडी गतिविधि करती है. आसान भाषा में समझें तो टेबल पर रखे किसी कप को उठाना है यह आदेश हमें दिमाग देता है. किसी से हाथ मिलाना है, चलना है, जागना है या सोना है यह सब दिमाग ही कराता है. सिर्फ बाहरी गतिविधि ही नहीं बल्कि हमें सांस लेना है, ब्लड प्रेशर और हृदय गति को नियंत्रण करना है यह दिमाग से ही संभव है. अगर दिमाग 10 सेकेंड के लिए काम करना बंद कर दे तो कोई भी व्यक्ति बेहोश हो जाएगा. इसे काम करने के लिए ऑक्सीजन और ब्लड की जरूरत होती है. हमारा दिल जिस खून को पंप करता है उसका 20 प्रतिशत हिस्सा दिमाग में ही जाता है.

    दिमाग शरीर में ठीक वैसे ही काम करता है जैसे कंप्यूटर में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट. यानी यह आंख, नाक, कान, स्पर्श समेत सभी ज्ञानेद्रियों से प्राप्त जानकारी को दिमाग में भेजता है और दिमाग में शरीर को जानकारी दी जाती है, जिससे बॉडी गतिविधि करती है.

    अहमदाबाद के मणिनगर में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी ब्रेन हेमरेज का शिकार हुए. डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया. यानी दिमाग ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया. चिकित्सकीय और कानूनी भाषा में इसे एक तरह से मौत माना जाता है. ब्रेनडेड वाला व्यक्ति न होश में आ पाता है, न हिल डुल पाता है और न ही बिना सहारे सांस ले पाता है. दिमाग मस्तिष्क के शारीरिक कार्यों मसलन दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना बंद कर देता है. कपड़ा व्यापारी का ब्रेन डेड हुआ तो उनकी बेटियों ने अंगदान का निर्णय लिया और उनकी दोनों किडनी और लिवर से तीन लोगों को नई जिंदगी मिली.

    यह मामला बानगी है कि अगर मानव शरीर में दिमाग न हो तो क्या होगा? दरअसल दिमाग मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसकी क्षमताओं की बराबरी सुपरकंप्यूटर भी नहीं कर सकता. यह शरीर के सभी कामों को न सिर्फ नियंत्रित करता है, बल्कि सभी ज्ञानेंद्रियों से प्राप्त जानकारी को समझता है और क्रियाओं को नियंत्रित करता है. इसी के बदौलत हम सोचते हैं और किसी भी चीज को याद रख पाते हैं. हमारा सांस लेना, देखना, सुनना चलना बैठना सब दिमाग पर भी निर्भर होता है. यानी दिमाग के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती.

    शरीर की सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट होता है दिमाग
    मानव दिमाग शरीर में ठीक वैसे ही काम करता है जैसे कंप्यूटर में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट. यानी यह आंख, नाक, कान, स्पर्श समेत सभी ज्ञानेद्रियों से प्राप्त जानकारी को दिमाग में भेजता है और दिमाग में शरीर को जानकारी दी जाती है, जिससे बॉडी गतिविधि करती है. आसान भाषा में समझें तो टेबल पर रखे किसी कप को उठाना है यह आदेश हमें दिमाग देता है. किसी से हाथ मिलाना है, चलना है, जागना है या सोना है यह सब दिमाग ही कराता है. सिर्फ बाहरी गतिविधि ही नहीं बल्कि हमें सांस लेना है, ब्लड प्रेशर और हृदय गति को नियंत्रण करना है यह दिमाग से ही संभव है. अगर दिमाग 10 सेकेंड के लिए काम करना बंद कर दे तो कोई भी व्यक्ति बेहोश हो जाएगा. इसे काम करने के लिए ऑक्सीजन और ब्लड की जरूरत होती है. हमारा दिल जिस खून को पंप करता है उसका 20 प्रतिशत हिस्सा दिमाग में ही जाता है.

    क्या होता है दिमाग का विज्ञान?
    दिमाग के चारों ओर एक हड्डी होती है, जिसे हम खोपड़ी कहते हैं, इसके और दिमाग के बीच में एक फ्लूड होता है जो दिमाग को सुरक्षित रखता है. साइंस में मेनिंजेस कहते हैं दिमाग के तीन मुख्य भाग होते हैं.

    सेरेब्रम : यह मस्तिष्क का ऊपरी भाग होता है, जो हमारे चलने-फिरने, बोलने या कुछ करने तथा याददाश्त और जज्बात को नियंत्रित करता है. इसके दो भाग होते हैं एक बाईं ओर और एक दाईं ओर. बाईओर वाला हिस्सा हमारी शरीर के दाहिने हिस्से को नियंत्रित करता है, जबकि दाईं ओर वाला हिस्सा शरीर के दाईं ओर नियंत्रित करता है. इसीलिए अगर स्ट्रोक बाईं ओर आए तो शरीर का दाहिना हिस्सा काम करना बंद कर देता है.
    ब्रेन स्टेम: यह दिमाग का सबसे निचला भाग होता है जो हमारी रीढ़ की हड्डी से जुड़ा होता है. इसका काम हमारी सांस, ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन जैसी आंतरिक गतिविधियों को नियंत्रित करना होता है. यह हमारी आंखों की हरकतों और चेहरे के भावों को नियंत्रित करता है.
    सेरिबैलम : यह ब्रेन स्टेम के ठीक ऊपर यानी दिमाग का मध्य भाग होता है जो हमारी शरीर के संतुलन को नियंत्रित करता है.
    दिमाग के हिस्से और उनका काम
    ललाट लोब: यह आपके दिमाग के सामने वाले भाग के ठीक पीछे होता है. यह हमारी शरीर की गति बुद्धि को नियंत्रित करता है. यह हिस्सा स्मृति, बुद्धि और व्यक्तित्व के लिए महत्वपूर्ण होता है.
    ओसीसीपिटल लोब: यह दिमाग का पिछला हिस्सा है जो किसी को सीन, जानकारी को नोटिस करता है. इसी की बदौलत हम किसी आकृति, रंग और गति को पहचानते हैं.
    पार्श्विका लोब: यह मस्तिष्क का बीच का भाग है. यह शरीर से इनपुट लेता है और अपनी एक समझ विकसित करता है.
    टेम्पोरल लोब: यह हिस्सा कानों के पास दोनों तरफ होता है. यह लोगों को पहचानने और भावनाओं को समझाता है.
    लिम्बिक लोब: यह दिमाग के बीच में नीचे की तरफ होता है, यह व्यक्ति को उत्तेजित करने का काम करता है.
    इंसुलर लोब: यह ललाल लोब के नीचे होता है. इसमें सुनी गई बातों को समझना और समग्र शरीर की धारणा को निधारित करना शामिल है.
    क्यों सालों तक जिंदा रहती हैं यादें
    दिमाग कैसे यादों को स्टोर करता है, इस पर हाल ही में एक महत्वपूर्ण रिसर्च हुई है. दरअसल अब तक ये माना जाता था कि दिमाग का एक हिस्सा जिसे हिप्पोकैम्पस कहते हैं यह किसी भी याद की तीन कॉपियां बनाता है. जब हम किसी चीज के बारे में सोचते हैं तो वह चीज एक याद के तौर पर संग्रहित हो जाती है. सनी डाउनस्टेट हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के आंद्रे फेंटन के नेतृत्व में किए गए रिसर्च में सामने आया कि दिमाग में दो अणु होते हैं, जो इस प्रक्रिया को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस रियसर्च को साइंस एडवांसेज में जगह दी गई है.

    दो तरह की होती हैं यादें
    दिमाग न्यूरॉन यानी तंत्रिकाओं की बदौलत काम करता है. किन्हीं यादों को सहेजना इन्हीं न्यूरॉन का काम होता है. यादें यानी मेमोरी दो तरह की होती हैं, इनमें एक लांग टर्म मेमोरी होती है, जिसे प्रोसीड्यूरल मेमोरी भी कहते हैं. इनमें ऐसी यादें स्टोर होती हैं जो हमें जीवन भर याद रहती हैं, जैसे कि खाना, पीना, लिखना, चलना, इसका दूसरा हिस्सा सीमेनटिक मेमोरी होता है, जिसमें किसी चीज को पहचानने की शक्ति होती है, जैसे कोई मंदिर, पशु, नदी जिन्हें देखते ही हम पहचान जाते हैं.

    एक होती है शॉर्ट टम मेमोरी इसमें वो घटनाएं स्टोर होती हैं जो तात्कालिक होती हैं, मसलन इसमें 5 साल की यादें स्टोर रहती हैं. अगर हम उन्हें 5 साल के भीतर एक बार भी याद कर लेते हैं तो फिर उन यादों की समय-सीमा 5 साल तक बढ़ जाती है. वैज्ञानिक ये दावा करते हैं कि अगर कोई पांच साल का बच्चा कभी 10 साल का होता है तो वह अपनी 75 प्रतिशत मेमोरी भूल चुका होता है.

    Post Views: 770

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिश्नोई समाज तय करता है चुनाव में हार-जीत, यूं ही नहीं आयोग को बदलनी पड़ी तारीख, समझिए पूरा राजनीति का ये समीकरण…
    Next Article घी खाने से लेकर शरीर की खूबसरूरती में चार चांद लगने तक जानें इसके ये फायदे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?