कोरबा/ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिला में अवैध करोबार पर शिकंजा कसने हेतु सर्व थाना /चौकी प्रभारीगण को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त प्राप्त आदेश के परिपालन में क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया। मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्त्ति शहर के बीच सुनालिया पुल की ओर से भारी मात्रा में नशीली दवाई लेकर शारदा विहार की ओर बिकी करने के लिए आने वाला है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारीयों को बताकर निर्देश प्राप्त कर प्रावधानो अंतर्गत विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी महेश कुर्रे के कब्जे से 170 नग ALPRAZOLAM TABLET एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लस सीजी-12, ए०सी०--2950 को गवाहो के समक्ष विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में,सउनि अगर जायसवाल, गंगाराम डांडे, संजय रात्रे थाना कोतवाली से मप्रआर० सुनीता कश्यप,अलिसा टोप्प, रितु भगत एवं अन्य,साबयर सेल कोरबा से गुना राम सिन्हा,आलोक टोप्पो, सुशील यादव एवं अन्य स्टाफ के द्वारा कार्यवाही की गई।
