Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा, चौथे रविवार कमाई में ‘जवान’ और ‘छावा’ भी पीछे, ये प्रॉफिट…
    समाचार

    फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा, चौथे रविवार कमाई में ‘जवान’ और ‘छावा’ भी पीछे, ये प्रॉफिट…

    By Tv36 HindustanAugust 31, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर एक तरह जहां यश की ‘टॉक्‍स‍िक’ पांच दिन में ही पानी मांगने लगी है, वहीं इमरान हाशमी की ‘अवारापन 2’ भी अब 17 दिन बाद करोड़ में कमाई के लिए पसीने बहा रही है। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी फिल्‍म भी है, जिसने अपनी परफॉर्मेंस से सबको चौंका दिया है। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर स्‍लीपर हिट साबित हुई है। ओपनिंग डे पर ₹10 लाख और पहले दो हफ्तों में बेहद खराब कमाई के बाद तीसरे हफ्ते से इसने ऐसा जोर पकड़ा कि सब दंग है। यकीन करना मुश्‍क‍िल है, लेकिन रिलीज के 24वें दिन रविवार को इसने ‘आवारापन 2’ ने करीब 12 गुना अध‍िक का बिजनस किया है। यही नहीं, चौथे रविवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍मों की लिस्‍ट में इसने ‘स्‍त्री 2’, ‘छावा’ और ‘जवान’ जैसी फिल्‍मों को पछाड़ दिया है।

    ‘हनुमान अंश’ हिंदी भाषा में बनी एक भक्ति ड्रामा फ‍िल्म है, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह नीम करौली बाबा, जिन्हें महाराज-जी के नाम से भी जाना जाता है, के जीवन पर आधारित है। महज ₹2 करोड़ के बजट बनी ‘हनुमान अंश’ ने अब 24 दिनों में देश में ₹40.13 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और ₹47.33 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। यानी यह अपनी लागत की तुलना में 1906.50% अध‍िक मुनाफा कमा चुकी है।

    ‘हनुमान अंश’ कलेक्‍शन

    रिलीज के बाद अपने चौथे रविवार को इस फिल्‍म ने एक नई ऊंचाई हासिल की है। 24वें दिन ‘हुनमान अंश’ ने अपनी अब तक की सबसे लंबी छलांग लगाई है और भारत में ₹12.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। ओपनिंग डे पर सिर्फ ₹10 लाख की तुलना में यह 12650% की बढ़त है। अपने चौथे वीकेंड में ही इसने ₹28.25 करोड़ का नेट बिजनस किया है, जिसमें शुक्रवार को ₹6.25 करोड़, शनिवार को ₹9.25 करोड़ की कमाई शामिल है।

    ‘हनुमान अंश’ की बॉक्‍स ऑफिस पर कैसे बढ़ी कमाई

    पहला हफ्ता – ₹1.08 करोड़
    दूसरा हफ्ता- ₹40 लाख
    तीसरा हफ्ता- ₹10.40 करोड़
    22वां दिन, शुक्रवार- ₹6.25 करोड़
    23वां दिन, शनिवार- ₹9.25 करोड़
    24वां दिन, रविवार- ₹12.75 करोड़

    चौथे रविवार को तीसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म

    मजेदार बात यह है कि देश में अपने चौथे रव‍िवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍मों में अब ‘हनुमान अंश’ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे ऊपर पहले नंबर पर ‘धुरंधर’ (₹22.50 करोड़) और दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर 2’ (₹14.50 करोड़) है। इस धार्मिक फिल्‍म ने लिस्‍ट में ‘स्‍त्री 2’ (₹11.00 करोड़), ‘छावा’ (₹10.75 करोड़) और ‘जवान’ (₹9.37 करोड़) को तगड़ी पटखनी दी है।

    चौथे रविवार को देश में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍में

    धुरंधर – ₹22.50 करोड़
    धुरंधर 2 – ₹14.50 करोड़
    हनुमान अंश – ₹12.75 करोड़
    स्‍त्री 2 – ₹11.00 करोड़
    छावा- ₹10.75 करोड़
    जवान – ₹9.37 करोड़
    उरी – ₹8.92 करोड़
    गदर 2 – ₹7.80 करोड़
    तान्‍हा जी – ₹6.28 करोड़
    दृश्‍यम 2 – ₹6.16 करोड़

    ‘आवारापन 2’ से अध‍िक शोज में दिखाई जा रही ‘हनुमान अंश’
    एक दिलचस्‍प बात यह भी है कि ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों के बदले रुझान को देखते हुए सिनेमाघरों में इसके शोज भी जबरदस्‍त तरीके से बढ़ाए गए हैं। रिलीज के 15वें दिन तक जहां यह फिल्‍म 133 शोज में दिखाई जा रही थी, वहीं अब 24वें दिन इसके 5,363 शोज दिखाए गए। यह ‘आवारापन 2’ से भी अध‍िक है, जिसे रविवार को 1,152 शोज मिले।

    ‘हनुमान अंश’ का ट्रेलर
    ‘हनुमान अंश’ की कास्‍ट
    कैंची धाम स्‍थ‍ित नीम करौली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ को स्वयंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, रागिनी एस., नम्रता जी. एस. और अनुप्रिया ए. नागर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म में चंदन आनंद और शोभिनव सत्या मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि उनके साथ निखिल दुबे, उदयसिंह राजपूत, पूर्णिमा तिवारी और मनीष चौधरी भी हैं। ‘हनुमान अंश’ के राइटर-डायरेक्‍टर विशाल चतुर्वेदी हैं, जो पहले डॉक्टर थे। लेकिन अब फिल्ममेकर हैं।

    Post Views: 155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…
    Next Article भारत महाशक्ति नहीं, विश्वगुरु है मोहन भागवत बोले- अपने स्वभाव और सेवा भाव से दुनिया का मार्गदर्शक बना भारत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत महाशक्ति नहीं, विश्वगुरु है मोहन भागवत बोले- अपने स्वभाव और सेवा भाव से दुनिया का मार्गदर्शक बना भारत…

    August 31, 2026

    चरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…

    August 31, 2026

    iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट आई सामने इस दिन होगा Apple का बड़ा इवेंट…

    August 31, 2026

    इस जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा कान्हा का जन्मोत्सव…

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत महाशक्ति नहीं, विश्वगुरु है मोहन भागवत बोले- अपने स्वभाव और सेवा भाव से दुनिया का मार्गदर्शक बना भारत…
    • फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा, चौथे रविवार कमाई में ‘जवान’ और ‘छावा’ भी पीछे, ये प्रॉफिट…
    • चरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…
    • iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट आई सामने इस दिन होगा Apple का बड़ा इवेंट…
    • इस जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा कान्हा का जन्मोत्सव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?