Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपने नहीं कराई है राशन कार्ड की eKYC तो अनाज मिलना हो जाएगा बंद, जानें क्या है लास्ट डेट…
    News

    अगर आपने नहीं कराई है राशन कार्ड की eKYC तो अनाज मिलना हो जाएगा बंद, जानें क्या है लास्ट डेट…

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत में आज भी लाखों लोग ऐसे हैं, जिन्हें दो वक्त का खाना बहुत मुश्किल से नसीब होता है. इसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं और अपने परिवार का पेट पालते हैं. लेकिन कोविड महामारी के दौरान लोगों को खाने तक के लाले पड़ गए थे. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के प्रयास से पूरे देश में 80 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है और सरकार की यह योजना कोविड महामारी के बाद से ही शुरू हो गई थी.

    अब सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड से मिलने वाले राशन के लिए कार्ड धारकों को ईकेवाईसी करानी होगी. यह निर्देश खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से सभी राशन कार्डधारकों के लिए जारी किए गए हैं. अगर राशन कार्ड धारक ईकेवाईसी नहीं कराते हैं, तो उनको राशन मिलने में परेशानी हो सकती है. तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोई भी राशन कार्डधारक ईकेवाईसी कैसे और कहां करा सकता है. साथ ही ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथि क्या है.

    30 जून तक निर्धारित की गई थी केवाईसी की तिथि: खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पहले राशन कार्ड के लिए केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 30 जून, 2024 निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में विभाग द्वारा केवाईसी कराने की अंतिम तारीख को 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया. इसलिए अब आप अपने राशन कार्ड की केवाईसी 30 सितंबर के पहले-पहले करा सकते हैं.

    क्या ईकेवाईसी कराने की प्रक्रिया: अपने राशन कार्ड के लिए केवाईसी कराने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है. इसके लिए आप उसी राशन की दुकान या आपके राज्य के अंतर्गत आने वाली किसी अन्य राशन की दुकान पर जा सकते हैं, जहां आपका केवाईसी किया जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि केवाईसी के लिए उन सभी लोगों को जाना होगा, जिनका नाम उस राशन कार्ड में दर्ज है और उनके नाम का राशन लिया जा रहा है.

    किन दस्तावेजों की होगी जरूरत: राशन की दुकान पर पहुंचकर आपको राशन डीलर से मिलना होगा और बताना होगा कि आप राशन कार्ड की ईकेवाईसी के लिए आए हैं. इसके साथ ही राशन की दुकान पर आपको अपना राशन कार्ड, उसकी एक फोटो कॉपी और आधार कार्ड भी ले जाना होगा. राशन डीलर आपके दस्तावेज लेकर Pos मशीन पर आपके फिंगरप्रिंट स्कैन करेगा और उसे दर्ज करने के बाद आपकी केवाईसी करेगा.

    क्या वजह है केवाईसी कराने की: कोविड महामारी को बीते हुए चार साल से भी ज्यादा हो गए हैं. इतने समय अंतराल के दौरान देश में ऐसे कई परिवार हैं, जिनमें उन कुछ सदस्यों का निधन हो चुका हैं, जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज है. लेकिन उनके निधन के बाद भी उनके नाम पर राशन लिया जा रहा है, जिससे सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. इसलिए मृत सदस्यों का नाम हटवाने के लिए ही ईकेवाईसी कराई जा रही है.

    Post Views: 1,410

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडॉक्‍टर ने दी चेतावनी, कहा- ब्रश करने के दौरान न करें यह गलतियां, समय से पहले गिर जाएंगे सारे दांत…
    Next Article मऊगंज जिले में खाखी पर भारी खादी,जानिए पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…

    March 8, 2026

    पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …

    March 8, 2026

    आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…

    March 8, 2026

    जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन सीएम साय…

    March 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…
    • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …
    • आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…
    • जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन सीएम साय…
    • भारत बनाम न्यूजीलैंड का महामुकाबला, 2023 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम का मिजाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?