मध्य प्रदेश:– कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) के 7,500 पदों पर भर्ती निकाली गई। जिसके लिए आवेदन 22 सितंबर से शुरू होने जा रहे है और 6 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक साइट https://esb.mp.gov.in/hindi/h_default.html पर विजिट कर कॉन्स्टेबल के पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते है। फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 11 अक्टूबर तक का समय मिलेगा। तो वही लिखित परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी।
भर्ती विवरण
नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7500 रिक्त पदों में से विशेष सशस्त्र बल में कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 700 पद निर्धारित हैं वहीं विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 6800 पद निर्धारित हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं या 12वीं पास।
अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं पास।
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन टेस्ट
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
एज लिमिट :
18 – 33 साल
आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सैलरी :
19500-62000 रुपए प्रतिमाह
अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
कितना देना होगा परीक्षा शुल्क
अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए मंडल परीक्षा शुल्क 500 रुपये है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए यह 250 रुपये रहेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग का परीक्षा शुल्क भी देना होगा। यह अनारक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित है।
ऐसे करें आवेदन :
MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट
esb.mp.gov.in
पर जाएं।
होम पेज पर पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस का भुगतान करें।
सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
