Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दीपका पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन रेलवे लाइन के पास हुड़दंग मचाने वाले युवक गिरफ्तार….
    समाचार

    दीपका पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन रेलवे लाइन के पास हुड़दंग मचाने वाले युवक गिरफ्तार….

    By Tv36 HindustanSeptember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा : – दीपका थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक रेलवे लाइन के पास नशे की हालत में आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज करते थे और कई बार पत्थरबाजी जैसी हरकतों को भी अंजाम देते थे। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद बताए जा रहे थे।
    मामले की जानकारी मिलते ही दीपका थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। आगामी दिनों में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गणेश कुमार चौहान, मनीष कुमार, मनोज कुमार प्रधान को पुलिस ने तीनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद धारा 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

    शिकायतों के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती

    बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन के आसपास इन युवकों द्वारा नशे की हालत में उत्पात मचाने, राहगीरों को परेशान करने तथा गाली-गलौज और पत्थरबाजी करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। पुलिस की ताजा कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

    थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

    दीपका थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधि अथवा अवैध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Post Views: 90

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनेशनल लोक अदालत आयोजितनेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत…
    Next Article अविनाश तिवारी बने कोरबा के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-श्रम न्यायाधीश का भी रहेगा अतिरिक्त प्रभार..
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अविनाश तिवारी बने कोरबा के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-श्रम न्यायाधीश का भी रहेगा अतिरिक्त प्रभार..

    September 12, 2026

    नेशनल लोक अदालत आयोजितनेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत…

    September 12, 2026

    PM मोदी का BRICS में बड़ा संदेश ‘दुनिया की आवाज बदल रही है’, UNSC सुधार अब और नहीं टल सकता…

    September 12, 2026

    इन दुकानों पर अब नहीं चलेगा कैश, बोतल खरीदने के लिए ऑनलाइन करना होगा पेमेंट…

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अविनाश तिवारी बने कोरबा के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-श्रम न्यायाधीश का भी रहेगा अतिरिक्त प्रभार..
    • दीपका पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन रेलवे लाइन के पास हुड़दंग मचाने वाले युवक गिरफ्तार….
    • नेशनल लोक अदालत आयोजितनेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत…
    • ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?