Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…
    छत्तीसगढ

    ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

    By Tv36 HindustanSeptember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की वार्षिक आम सभा की बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु देव साय ने की। बैठक में प्रदेश में खेलों के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
    बैठक में प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप, दुर्ग सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय मिश्रा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

    खेलों को नई दिशा देने पर मंथन
    बैठक में छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को और मजबूत करने तथा प्रदेश की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकारिणी समिति ने पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं और खेल आयोजनों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि इन प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
    उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद खेल अलंकरण समारोह को दोबारा शुरू किया गया है। इसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है। सरकार द्वारा बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को भी सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल उत्कृष्ट मिशन पर भी काम किया जा रहा है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

    बैठक में आगामी राष्ट्रीय खेलों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी कराने की घोषणा को प्रदेश के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा गया। इससे प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

    Post Views: 95

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए…

    September 12, 2026

    PM मोदी का BRICS में बड़ा संदेश ‘दुनिया की आवाज बदल रही है’, UNSC सुधार अब और नहीं टल सकता…

    September 12, 2026

    इन दुकानों पर अब नहीं चलेगा कैश, बोतल खरीदने के लिए ऑनलाइन करना होगा पेमेंट…

    September 12, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी मुख्यमंत्री साय…

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए…
    • PM मोदी का BRICS में बड़ा संदेश ‘दुनिया की आवाज बदल रही है’, UNSC सुधार अब और नहीं टल सकता…
    • इन दुकानों पर अब नहीं चलेगा कैश, बोतल खरीदने के लिए ऑनलाइन करना होगा पेमेंट…
    • खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?