Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छोटे निवेशकों के जबरदस्त निवेश ने भारतीय कंपनियों की रिवर्स फ्लिपिंग को आसान बना दिया…
    समाचार

    छोटे निवेशकों के जबरदस्त निवेश ने भारतीय कंपनियों की रिवर्स फ्लिपिंग को आसान बना दिया…

    By Tv 36 HindustanSeptember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : एक समय था जब भारतीय कंपनियों में सिंगापुर और दुबई जैसी जगहों पर बैठकर कारोबार करने की होड़ मच गई थी. ये कंपनियां काम तो भारत में कर रही थीं लेकिन, अपने हेडक्वॉर्टर देश के बाहर बनाकर बैठी थीं. अब भारतीय इकोनॉमी और स्टॉक मार्केट की उछाल ने उन्हें घर वापसी के लिए उत्साहित कर दिया है. भारतीय कारोबारी अब भारत में ही कंपनी बनाकर यहां कारोबार करना चाहते हैं. जेरोधा (Zerodha) के सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) इसे घर वापसी कहते हैं. उनका कहना है कि छोटे निवेशकों ने जबरदस्त निवेश कर ऐसी कंपनियों को घर वापसी पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. समय का पहिया अब घूम चुका है.

    देश के बाहर बैठकर भारत के लिए काम करना चाहती थीं कंपनियां नितिन कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि तीन साल पहले मैंने कहा था कि भारतीय कंपनियां देश के बाहर बैठकर भारत के लिए काम करना चाहती हैं. यह एक बड़ी समस्या थी. अब टेबल टर्न हो चुकी है. चीजें बदल रही हैं. देश के स्टॉक मार्केट में रिटेल इनवेस्टर्स की भागीदारी तेजी से बढ़ी है. साल 2020 में रिटेल इनवेस्टर्स 3 करोड़ थे, जो अब 10 करोड़ से भी ज्यादा हो चुके हैं. नितिन कामत ने कहा कि कंपनियों में स्टॉक मार्केट पर उतरने की होड़ मची हुई है. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) ने भी भारतीय कंपनियों की घर वापसी या रिवर्स फ्लिपिंग (Reverse Flipping) को आसान बना दिया है.

    कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने रिवर्स फ्लिपिंग की राह कर दी आसान कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एक दिन पहले ही कंपनी एक्ट (Companies Act) में बदलाव करते हुए चीजें बेहतर कर दी हैं. अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की अनुमति के साथ ही केंद्र सरकार की भी मंजूरी के नियम बदले गए हैं. नितिन कामत ने लिखा कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक (European Central Bank) के पूर्व प्रेसिडेंट मारियो द्रागी (Mario Draghi) की रिपोर्ट के अनुसार, 2008 से 2021 के बीच बने यूनिकॉर्न में से 30 फीसदी अमेरिका समेत अन्य जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों को इसके उलट अब भारत लौटने में फायदा दिख रहा है.

    जानिए रिवर्स फ्लिपिंग का क्या अर्थ है?केंद्र सरकार की ओर से भी मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स ने कहा है कि इस समय देश में रिवर्स फ्लिपिंग मूमेंटम ले रहा है और इसके साथ स्टार्ट-अप्स और जमे-जमाए बिजनेस के भारत की ओर लौटने का ट्रेंड देखा जा रहा है. रिवर्स फ्लिपिंग को ऐसे समझा जा सकता है जब कंपनियों ने पहले देश से बाहर जाकर (खासतौर पर अमेरिका और सिंगापुर) बिजनेस जमाया हो लेकिन अब वो वापस स्वदेश लौट रही हों. इसके पीछे खासतौर से स्थानीय रेगुलेटरी, टैक्स और इंवेस्टमेंट बेनेफिट मिलने को वजह माना जाता है.

    Post Views: 2,110

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइंडिया इंक दुनिया में देगा सबसे ज्यादा जॉब, फेस्टिव सीजन के दौरान जॉब बांटने की तैयारी…
    Next Article जाने क्या होती है मार्जिन ट्रेडिंग,मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने मार्जिन ट्रेडिंग को लेकर एक सर्कुलर जारी किया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट जानिए 1 जून से बदलने वाले ये 5 बड़े नियम…

    May 30, 2026

    राजधानी में इमरजेंसी अलर्ट मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन…

    May 30, 2026

    गर्मी में भयंकर धूप सोखते हैं ये 3 रंग के कपड़े, आपके शरीर को बना देते हैं ‘ओवन’, बीमारी को देते हैं सीधा न्योता…

    May 30, 2026

    बड़ा सियासी बदलाव ये बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ…

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट जानिए 1 जून से बदलने वाले ये 5 बड़े नियम…
    • राजधानी में इमरजेंसी अलर्ट मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन…
    • गर्मी में भयंकर धूप सोखते हैं ये 3 रंग के कपड़े, आपके शरीर को बना देते हैं ‘ओवन’, बीमारी को देते हैं सीधा न्योता…
    • बड़ा सियासी बदलाव ये बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ…
    • अनूपपुर हादसा सीएम डॉ. मोहन ने जताया दुख, मृतकों को परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?