Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डी ए व्ही नॉन एस ई सी एल अभिभावकों ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन…
    News

    डी ए व्ही नॉन एस ई सी एल अभिभावकों ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन…

    By Tv 36 HindustanSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *,ज्ञात हो की शुक्रवार को बिश्रामपुर डी ए व्ही स्कूल में पढ़ रहे नॉन एस ई सी एल बच्चों के अभिभावकों द्वारा संगठित रूप से समूह में 9 सुत्रीय बच्चों की स्वास्थ तथा शिक्षा से संबंधित मांगों को लेकर प्राचार्य पाठक जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है अभिभावकों के डेलिकेट ने बताया कि सभी अभिभावक प्रतिष्ठित संस्था से लंबे समय से जुड़े हुए हैं तथा हमारी कई पीढ़ियां यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं, लेकिन वर्तमान समय में डीएवी विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों को संस्था में शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा अभिभावकों को काफी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है, जिस पर हम सभी अभिभावकों की कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें हम प्रबंधन को अवगत कराना चाहते थे तथा आशा करते हैं कि प्रबंधन इन समस्याओं का समाधान करेगा तथा बच्चों एवं अभिभावकों के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित करेगा,जिसपर अभिभावकों की मांगे निम्नलिखित है

    1. बच्चों की शिक्षा एवं नैतिक विकास के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले शिक्षकों का चयन किया जाए,2. बच्चों की कक्षाओं में फर्नीचर आदि की स्थिति खराब है, जिससे बच्चों को चोट लग सकती है, उसे सुधारा जाए,3. बच्चों के शौचालय में लड़के-लड़कियों का टॉयलेट इंडिकेशन नहीं है तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। दिया जाना चाहिए,4. स्कूल गेट पर लगे काऊकैचर में जानवरों की जगह बच्चे फंसकर घायल हो रहे हैं। जब गेट पर पहले से ही दो गार्ड मौजूद हैं तो काऊकैचर की क्या जरूरत है? इसे पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। अब तक 4 बच्चे इससे घायल हो चुके हैं।

    5. जिस रास्ते से बच्चों को लाया और ले जाया जाता है, वह पूरा रास्ता पानी और कीचड़ से भरा रहता है, जो डीएवी जैसे प्रतिष्ठित स्कूल के लिए उचित नहीं है।6. बच्चों को टास्क के नाम पर बहुत महंगी चीजें खरीदने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए, क्योंकि स्कूल की फीस पहले से ही इतनी ज्यादा है कि अभिभावकों पर ज्यादा दबाव डालना उचित नहीं है। और अगर बच्चे महंगी चीजें नहीं लेते हैं तो उन्हें दूसरे बच्चों के सामने बेइज्जत नहीं किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों के मन में अमीरी-गरीबी की भावना पैदा न हो।7. बच्चों के लिए पीछे का गेट फिर से खोला जाना चाहिए, ताकि अभिभावक आसानी से बच्चों को ला और छोड़ सकें ओर ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सके।8. स्मार्ट बोर्ड मेंटेनेंस चार्ज स्कूल लेता है, लेकिन कई क्लास में यह चालू नहीं है

    9. एक गंभीर समस्या बच्चो ने कई अभिभावकों को बताइए है कि बच्चों को समय पर बाथरूम नही जाने दिया जाता है और पानी पीने से भी रोका जाता जिससे कई बच्चों में यूरिन इंफेक्शन या यूरिन पैन जैसी समस्या देखने को मिल रही है जिसपर तत्काल उचित कार्यवाही की जाए जिसपर प्रचार्य महोदय से वर्तालाब के दौरान कुछ मांगों तत्काल निराकरण किये जाने का आश्वासन प्रचार्य ने दिया तथा अन्य मांगों पर उच्च प्रबंधन से चर्चा कर निराकरण का आश्वासन दिया है जिसपर अभिभावकों ने पूरी की गई मांगो पर धन्यवाद दिया है तथा बची मांगो के निराकरण में देरी पर शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही है

    Post Views: 545

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिहार से नई दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस में रेलवे कर्मचारी प्रशांत कुमार की पीट-पीटकर हत्या…
    Next Article जापान के बड़े शहरों में फैल रहा सिफलिस वायरस, जाने क्या है इसके लक्षण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: हाईकोर्ट इतने महीने से ज्यादा रिजर्व न रखें फैसले…

    May 29, 2026

    इबोला’ से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने किया अलर्ट…

    May 29, 2026

    राजनांदगांव में हीट वेव का कहर, इतने डिग्री तापमान से परेशान, अस्पतालों में बने विशेष लू वार्ड…

    May 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान आयोजन में सात फेरे लेंगे यह विधायक; CM साय ने की तारीफ…

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: हाईकोर्ट इतने महीने से ज्यादा रिजर्व न रखें फैसले…
    • इबोला’ से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने किया अलर्ट…
    • राजनांदगांव में हीट वेव का कहर, इतने डिग्री तापमान से परेशान, अस्पतालों में बने विशेष लू वार्ड…
    • छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान आयोजन में सात फेरे लेंगे यह विधायक; CM साय ने की तारीफ…
    • सुप्रीम कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा इतने वर्ष और बढ़ाई; लाखों टीचर्स को होगा राहत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?