Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को सर्शत दी जमानत,आइये जानते हैं कौन सी है ये शर्ते…
    News

    सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को सर्शत दी जमानत,आइये जानते हैं कौन सी है ये शर्ते…

    By Tv 36 HindustanSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:-  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में आज शुक्रवार को जमानत दे दी. इससे पहले ईडी मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल गई थी. केस की सुनवाई करते हुए दो जजों की बेंच ने उन्हें सशर्त जमानत दी है. अब वे जल्द ही तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे.

    आइये जानते हैं कि कोर्ट ने जमानत देते समय अरविंद केजरीवाल को किन शर्तों का पालन करने को कहा है.

    तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल किसी भी सरकारी फाइल पर दस्तखत नहीं करेंगे.

    उन्हें सीएम कार्यालय जाने की मनाही है.

    अरविंद केजरीवाल केस से संबंधित किसी भी गवाह से मिल नहीं सकेंगे.

    सार्वजनिक रूप से कोई भी बयान नहीं देंगे.

    ट्रायल कोर्ट के बुलाए जाने पर अरविंद केजरीवाल को उपस्थित होना पडे़गा.

    अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को किया गया था गिरफ्तार

    बता दें, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के चलते 10 मई को जमानत मिली थी. उसके बाद परिणाम आने से पहले 2 जून को जेल में सरेंडर करना पड़ा था. इससे पहले कोर्ट ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, के. कविता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी जमानत दी थी.

    जानिए क्या है दिल्ली शराब घोटाला

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की. इस पॉलिसी के तहत सरकार का शराब कारोबार से कोई सरोकार नहीं रह गया था. शराब की सभी दुकानें प्राइवेट हाथों में चली गई थीं. इस पर केजरीवाल सरकार ने दावा किया कि इससे माफिया राज का खात्मा होगा और रेवेन्यू को बढ़ावा मिलेगा. जब इस पर विवाद बढ़ा तो सीएम केजरीवाल ने 28 जुलाई 2022 को यह आदेश वापस ले लिया.

    रिपोर्ट से हुआ खुलासा

    कथित दिल्ली शराब घोटाले का खुलासा 8 जुलाई 2022 को मुख्य सचिव नरेश कुमार की एक रिपोर्ट से हुआ. इस रिपोर्ट के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई नेता संदेह के घेरे में आ गए. मामला जब सीबीआई के हाथों में पहुंचा तो अगस्त 2022 को केस दर्ज किया गया. मुख्य सचिव नरेश कुमार ने मनीष सिसोदिया पर गलत तरीके से शराब नीति तैयार करने का आरोप लगाया.

    Post Views: 2,785

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरात कमरे का दरवाजा खुला रह गया, सुबह बिस्‍तर पर नहीं थी 10 माह की बेटी; घर के पास जंगल है
    Next Article गवर्नर आनंद बोस का बड़ा ऐलान- सार्वजनिक रूप से करूंगा सीएम ममता बनर्जी का बहिष्कार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

    February 16, 2026

    धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

    February 16, 2026

    बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…

    February 16, 2026

    आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
    • धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
    • बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…
    • आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला चूड़ी पहनाने से नहीं बनती शादी, पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी और बच्चों को संपत्ति का अधिकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?