Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस समय करें पितरों का तर्पण और पिंडदान, मिलेगी असीम कृपा, इनको लगाएं भोग…
    News

    इस समय करें पितरों का तर्पण और पिंडदान, मिलेगी असीम कृपा, इनको लगाएं भोग…

    By Tv 36 HindustanSeptember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इस साल पितृपक्ष की शुरुआत मंगलवार 17 सिंतबर 2024 से हो रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर को होगा. हिंदू शास्त्र के मुताबिक इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. केवल पितरों का श्राद्ध किया जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि पितृपक्ष में तिथि के अनुसार ही पितरों के श्राद्ध करने की परंपरा है.

    ज्योतिषाचार्य डॉ.उमाशंकर मिश्र ने बताया कि कुंडली के पितृ दोष को दूर करने के लिए यह सबसे उपयुक्त समय है. इन दिनों पितरों की कृपा पाने और उनको खुश करने के लिए तमाम उपाय भी किए जाते हैं. इसके साथ-साथ पितरों की पूजा करने का भी समय नियत है. अगर इस समय पितरों का पिंडदान, तर्पण किया जाए तो पूजा सफल होती है और उनका आर्शावाद भी प्राप्त होता है.

    सबसे पहले ये जानते हैं कि पितृ दोष क्या होता है. जिन जातकों की कुंडली में पितृ दोष होता है उन लोगों को संतान सुख प्राप्त नहीं होता. अगर संतान हो भी गई तो जीवनभर परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ऐसे जातकों को रोजगार में भी दिक्कतें आती हैं. हर काम में रुकावटें झेलनी पड़ती हैं.

    सुख-समृद्धि का अभाव होता है. घर में मांगलिक कार्य भी नहीं होते हैं.
    ज्योतिषाचार्य ने जानकारी दी कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. इससे उनकी आत्मा तृप्त होती है और आर्शीवाद देते हैं. ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है. उन्हें दान-दक्षिणा देकर पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है. आइये भादो पूर्णिमा के पहले श्राद्ध से लेकर आखिरी सर्वपितृ अमावस्या की तारीख के बारे में जानते हैं.

    श्राद्धकर्म करना किस समय रहेगा उपयुक्त

    उन्होंने कहा कि हिंदू शास्त्र के अनुसार पितृपक्ष में सुबह और शाम के समय देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए, जबकि दोपहर का समय पितरों को समर्पित होता है. इसलिए पितरों का श्राद्ध केवल दोपहर के समय करना ही उत्तम होता है. पितृपक्ष में जातक किसी भी तिथि पर दोपहर 12 बजे के बाद श्राद्धकर्म कर सकते हैं. इस दौरान पितरों का तर्पण करें, ब्राह्मणों को भोजन कराएं, दान-दक्षिणा दें, श्राद्ध के दिन कौवे, चींटी, गाय और कुत्ते को भोग लगाएं.

    ये हैं तिथियां

    पूर्णिमा का श्राद्ध17 सितंबर 2024 मंगलवार

    प्रतिप्रदा का श्राद्ध18 सितंबर 2024, बुधवारद्वितिया का श्राद्ध19 सितंबर 2024, गुरुवारतृतीया का श्राद्ध20 सितंबर 2024, शुक्रवारचतुर्थी का श्राद्ध21 सितंबर 2024, शनिवारपंचमी का श्राद्ध22 सितंबर 2024, रविवारषष्ठी का श्राद्ध23 सितंबर 2024, सोमवारसप्तमी का श्राद्ध23 सितंबर 2024, सोमवारअष्टमी का श्राद्ध24 सितंबर 2024, बुधवारनवमी का श्राद्ध25 सितंबर 2024, गुरुवारदशमी का श्राद्ध26 सितंबर 2024, शुक्रवारएकादशी का श्राद्ध27 सितंबर 2024, शुक्रवारद्वादशी का श्राद्ध29 सितंबर 2024, रविवारमघा का श्राद्ध29 सितंबर 2024, रविवारत्रयोदशी का श्राद्ध30 सितंबर 2024, सोमवारचतुर्दशी का श्राद्ध1 अक्टूबर 2024, मंगलवार

    Post Views: 900

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन 4 देशों में होता है 70 प्रतिशत चॉकलेट का उत्पादन, दुनिया भर के लोग खाते हैं…
    Next Article कहां हो रहा है आपके आधार का इस्‍तेमाल, मिनटों में करें चेक, एक क्लिक पर सामने होगा 6 महीनों का चिट्ठा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या आपके घर के ये बर्तन बुला रहे हैं कंगाली वास्तु में बताया गया है एक बड़ा कारण…

    June 18, 2026

    मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार लोकसभा अध्यक्ष…

    June 18, 2026

    सीएम साय का सभी मंत्रियों को बुलावा, देर रात तक मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक…

    June 18, 2026

    150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म पर बड़ा दांव, हिट बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करना होगा तगड़ा कारोबार…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या आपके घर के ये बर्तन बुला रहे हैं कंगाली वास्तु में बताया गया है एक बड़ा कारण…
    • मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार लोकसभा अध्यक्ष…
    • सीएम साय का सभी मंत्रियों को बुलावा, देर रात तक मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक…
    • 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म पर बड़ा दांव, हिट बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करना होगा तगड़ा कारोबार…
    • अभ्यर्थियों के लिए 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू, विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने की गई ये व्यवस्था…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?