Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आसमान से गायब हो जाएंगे सितारे, जाने क्या नुकसान होगा लाइट पॉल्यूशन से…
    News

    आसमान से गायब हो जाएंगे सितारे, जाने क्या नुकसान होगा लाइट पॉल्यूशन से…

    By Tv 36 HindustanSeptember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बचपन में छत पर सोते वक्त, जब रात को आसमान की ओर देखते थे तो हर तरफ सिर्फ तारे ही तारे नज़र आते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है. अगर आप भारत के किसी भी बड़े शहर में रहते हैं और रात में तारों को देखना चाहते हैं तो ये लगभग नामुमकिन है.

    खासतौर से दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए तारे अब गायब हो रहे हैं. यहां तक कि गांवों में भी अब पहले की तरह रात में तारे नज़र नहीं आते. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये तारे जा कहां रहे हैं. क्या भविष्य में हमें आसमान में एक भी तारे नजर नहीं आएंगे. चलिए इसके बारे में आज विस्तार से जानते हैं.क्यों गायब हो रहे हैं तारे

    अगर आपको लग रहा है कि तारे आसमान से कहीं चले जा रहे हैं तो आप गलत हैं. तारे आज भी वहीं हैं जहां सैकड़ों साल पहले थे. दरअसल, ये सब हो रहा है प्रकाश प्रदूषण यानी लाइट पॉल्यूशन की वजह से. इसी की वजह से हमें रात में आसमान में तारे नहीं दिखाई देते.आपको बता दें, प्रकाश प्रदूषण इंसानों द्वारा निर्मित वह प्रकाश है जो रात के समय आसमान को रोशन कर देता है और तारों की रोशनी को छिपा देता है. दरअसल, शहरीकरण और औद्योगिक विकास के चलते दुनिया भर में बड़े शहरों में प्रकाश प्रदूषण तेजी से बढ़ा है. इसी वजह से आज बड़े शहरों में तारे नहीं दिखाई देते. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की लगभग 80% आबादी ऐसी जगहों पर रहती है, जहां आसमान में तारों का स्पष्ट रूप से दिखना मुश्किल हो गया है.

    कितना खतरनाक है प्रकाश प्रदूषणवैज्ञानिकों का मानना है कि अगर प्रकाश प्रदूषण इसी दर से बढ़ता रहा, तो आने वाले समय में स्थिति यह हो सकती है कि हम धरती से नंगी आंखों से तारे देख ही ना पाएं. प्रकाश प्रदूषण की वजह से न केवल तारे कम दिखाई दे रहे हैं, बल्कि स्पेस रिसर्च और खगोलीय अध्ययन भी प्रभावित हो रहे हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर इसी तरह से प्रकाश प्रदूषण बढ़ता रहा तो आने वाले समय में कई खगोलीय घटनाएं, जैसे उल्का पिंडों की बारिश, ग्रहों का दिखना और आकाशगंगा का स्पष्ट रूप से दिखना लगभग खत्म हो जाएगा.

    ?नासा भी हैरान हैNASA के सुओमी नेशनल पोलर-ऑर्बिटिंग पार्टनरशिप (NPP) सैटेलाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों से निकलने वाली कृत्रिम रोशनी हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है. यह रोशनी, जो अक्सर स्ट्रीट लाइट और इमारतों से आती है, “स्काईग्लो” नाम के एक प्रभाव को उत्पन्न करती है. इसके कारण रात का आकाश इतना रौशन हो जाता है कि प्राकृतिक रूप से चमकते सितारे और अन्य खगोलीय पिंड हमें दिखाई नहीं देते

    Post Views: 1,185

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश में 2045 तक कामकाजी लोगों की संख्या में 17.9 करोड़ का होगा इजाफा…
    Next Article *सनसनीखेज मनगवां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पुलिस लिखी बाइक में आए बदमाश घर में रखे चार लाख लूट रफूचक्कर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश…

    April 17, 2026

    महिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार का बड़ा फैसला…

    April 17, 2026

    महिला आरक्षण से बदलेगा देश का सियासी नक्शा लोकसभा 815 सीटें, ये राज्य सबसे आगे…

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से होगा सुसज्जित मिलेंगी सुविधा…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश…
    • महिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार का बड़ा फैसला…
    • महिला आरक्षण से बदलेगा देश का सियासी नक्शा लोकसभा 815 सीटें, ये राज्य सबसे आगे…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से होगा सुसज्जित मिलेंगी सुविधा…
    • आज का राशिफल आज किस्मत इस पर होगी मेहरबान, जानिए 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?