Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुरुषों की तुलना में महिलाएं होती है बातूनी, इस बात में कितनी सच्चाई है जानें…
    News

    पुरुषों की तुलना में महिलाएं होती है बातूनी, इस बात में कितनी सच्चाई है जानें…

    By Tv 36 HindustanSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महिलाओं पर अक्सर ये इल्जाम लगता आया है कि वो पुरुषों की तुलना में बहुत ज्यादा बोलती हैं, इसके चलते ये सामान्य धारणा भी बन गयी है. ये लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है. यह धारणा समाज में गहराई से जमी हुई है कि महिलाएं बहुत ज्यादा बोलती हैं. हालांकि, क्या यह सच में सही है? यह सवाल बहुत जरुरी है, क्योंकि कई बार महिलाओं को ये बोलकर भी परेशान किया जाता है कि वो पुरुषों की तुलना में बहुत ज्यादा बातचीत करती हैं. ऐसे में चलिए आज हम इसके पीछे का सच जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है.

    वैज्ञानिकों ने की रिसर्चकई सालों से ये मान्यता रही है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बोलती हैं. इसपर एक रिसर्च भी हुई थी जो काफी पढ़ी भी गई. इस रिसर्च में ये दावा किया गया था कि महिलाएं हर दिन औसतन 20,000 शब्द बोलती हैं, जबकि पुरुष केवल 7,000 शब्द ही बोलते हैं. यह आंकड़ा सुनने में प्रभावशाली लगता है, लेकिन क्या यह सच है?

    हाल ही में हुई कई रिसर्च ने इस मान्यता को चुनौती दी गई है. कई अध्ययनों से पता चला है कि महिलाओं और पुरुषों के बीच शब्दों की संख्या में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है. दरअसल दोनों लिंग एक ही तरह से शब्दों का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन उनके बोलने के तरीके और मायने अलग हो सकते हैं.

    बातचीत करने का तरीकामहिलाओं और पुरुषों के बीच बातचीत करने का तरीके में भी एक जरुरी फर्क है. महिलाओं की बातचीत आमतौर पर भावनात्मक, रिश्तों और सामाजिक मुद्दों पर टिकी होती है. वो बातचीत के दौरान ज्यादा खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करती हैं और दूसरों से जुड़ने की कोशिश करती हैं. दूसरी ओर पुरुष ज्यादा तार्किक और समस्या-समाधान चीजों पर बातचीत करते हैं. उनकी बातचीत करने का मतलब अक्सर जानकारी देना या मुद्दों का समाधान करना होता है. यह फर्क उनके बोलने के तरीके को भी प्रभावित कर सकता है.

    क्या हैं सांस्कृतिक मान्यताएंसांस्कृतिक मान्यताएं भी इसे प्रभावित करती हैं. अलग-अलग संस्कृतियों में महिलाओं और पुरुषों की बातचीत के बारे में विभिन्न अपेक्षाएं होती हैं. कुछ संस्कृतियों में महिलाओं को ज्यादा बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जबकि दूसरी जगहों पर पुरुषों से ज्यादा बोलने की उम्मीद होती है. कई जगहें भी इस बात को बढ़ावा देती हैं जिसमें महिलाओं के ज्यादा बातचीत करने के बारे में कहा जाता है. जिसमें मीडिया जैसी जगहें भी शामिल होती हैं. वहीं कई सालों से ये कहा रहा है कि महिलाएं ज्यादा बोलती हैं. जिससे लोगों को ये बात सच लगने लगी है, लेकिन बता दें लंबे समय से कोई बात बोली जा रही है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो सच ही हो.

    Post Views: 3,230

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअपराध रोकथाम और अन्वेषण के लिये लगे 336 सीसीटीवी कैमरे, इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण किया गया…
    Next Article *मध्य प्रदेश में पदयात्रा निकालेंगे बागेश्वर सरकार, वक्फ बोर्ड पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ये बयान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…

    September 24, 2026

    एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…
    • एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
    • उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?