नई दिल्ली:– पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हो रही है जो हिंदू धर्म में खास अनुष्ठान में से एक होता है। इस मौके पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ घर में करते है इस मौके पर श्राद्ध कहा जाता है। जो पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित एक महीना है, जिसे भारतीय घरों में सादगी और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
इस मौके पर पूर्वजों के लिए वशंज कई प्रकार की चीजों को भोग लगाते है जो उनके पसंद की होती है लेकिन याद रखना होगा कि, इस दिन सात्विक भोजन ही भोग में लगा सकते है। आज हम आपको इन खास तरह की चीजों के बारे में बता रहे है जो श्राद्ध पूजा में बनाना सही होता है।
खिचड़ी
श्राद्ध के दौरान बनने वाले यह व्यंजन सरल होने के बाद भी पौष्टिक होते हैं, जो इस अवसर की श्रद्धा और पवित्रता को दर्शाते हैं। इसके अलावा यह एक प्रकार की ऐसी डिश है जिसमें चावल और दाल से बना एक साधारण व्यंजन खिचड़ी बनाते है जिसमें लहसुन, प्याज या भारी मसालों के बिना तैयार किया जाता है, जिसमें संतुलित सामग्री का उपयोग किया जाता है।खिचड़ी पौष्टिक होती है, पाचन तंत्र के लिए आसान होती है।
बनाने के लिए सामग्री
श्राद्ध के दौरान खिचड़ी बनाने के लिए आप कई चीजों के साथ संतुलित खिचड़ी बना सकते है जो इस प्रकार है..
½ कप चावल
½ कप मूंग दाल (पीली दाल)
1 बड़ा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच जीरा
1-2 हरी मिर्च
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
पानी
जानिए खिचड़ी बनाने की रेसिपी
इन सभी सामग्रियों की सहायता से आप खिचड़ी तैयार कर सकते है जो काफी फायदेमंद होती है..
इसे बनाने के लिए चावल और मूंग दाल को एक साथ धोकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
प्रेशर कुकर या पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें।
हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालें। अब भीगे हुए चावल और दाल को छानकर घी में डालें। कुछ मिनट तक हिलाएं।
नमक और पानी डालें और 2-3 सीटी आने तक या नरम होने तक पकाएं।
दही या मिर्च के अचार के साथ गरमागरम परोसें।
आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियां भी मिला सकते हैं और इसे और भी ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं।
