नई दिल्ली:– आपके करियर की सफलता आपके जीवन के सफल होने का पैमाना तय करती है. लेकिन कई बार काफी मेहनत के बाद भी नौकरी या बिजनेस में वो सक्सेस नहीं मिलती जो मिलनी चाहिए. इसकी वजह है कि आप एक गलत प्रोफेशन में अपना समय और अपनी एनर्जी बर्बाद कर रहे हैं. अंकज्योष के अनुसार अपना सही करियर जानने के लिए आपको अपना भाग्यांक जानना जरूरी है. यही वो नंबर है जो आपको अपने भाग्य के पथ पर चलने की सही राह दिखा सकता है.
क्या है भाग्यांक- अंकज्योतिष में भाग्यांक और मूलांक 2 बेहद जरूरी नंबर हैं. मूलांक यानी जिस तारीख पर आपका जन्म हुआ है. जैसे आपका जन्म किसी महीने की 5 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा. वहीं आपका जन्म 17 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+7=8 होगा. जबकि भाग्यांक आपकी पूरी DOB का जोड़ होती है. यानी अगर किसी का जन्म 18-05-1995 को हुआ है, तो इस व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ का जोड़ होगा 1+8+5+1+9+9+5 = 38 होगा. इसे सिंगल नंबर में लाएंगे. 3+8 = 11 और 1+1 = 2. तो इस व्यक्ति का भाग्यांक होगा 2. तो आप भी अपने करियर को समझने के लिए अपना भाग्यांक निकाल लें. जानिए एस्ट्रो अरुण पंडित से जो 1 से 5 नंबर तक के भाग्यांक के लिए करियर चुनने का तरीका बता रहे हैं. मंगलवार को इसी कड़ी में हम आपको 6 से 9 भाग्यांक वालों के करियर पाथ के बारे में बताएंगे.
भाग्यांक 1- अगर आपका भाग्यांक 1 है, तो आपमें सूर्य की शक्ति है. सूर्य ग्रहों के राजा हैं और आपको भी ऐसे ही करियर को चुनना चाहिए जिसमें आपको लीडरशिप करने का मौका मिले, जहां आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हों. आपको ऐसे करियर चुनना चाहिए जहां आपके सामने चैलेंज आए और आप उसे पूरा कर दें क्योंकि ऐसा करके ही आपको मजा आएगा. 1 नंबर वाले वहीं काम कर सकते हैं, जिसमें उन्हें इज्जत मिले. इन्हें हड़का कर या इनहें डांट-डपट कर इनसे काम नहीं कराया जा सकता.
भाग्यांक 1 – ये लोग जितना अनुभव करते हैं, जीवन में आगे बढ़ते हैं. इनकी सबसे बड़ी ताकत है इनकी नॉलेज और प्रॉब्लब सॉल्विंग एटिट्यूट. इनके सामने जब भी कोई परेशानी आएगी, ये घबराने के बजाए उससे निपटने की कोशिश में लग जाते हैं. इस नंबर में डिसिप्लेन की कमी भी होती है. प्रोफेशन की बात करें तो – आप कंसल्टेंट, ग्राफिक डिजाइनर, फाइनेंशियल कंसंटेंट, न्यूज एंकर, पत्रकार, इनवेंटर, स्टार्टअप फाउंडर, सेल्स एग्जक्यूटिव, स्प्रिच्युअल गाइड, एंटरपेन्यॉर जैसे प्रोफेशन चुन सकते हैं.
भाग्यांक 2 – वो काम जिसमें खुली आजादी है, क्रिएटिव है, टारगेट अचीव करने की भागदौड़ नहीं है, वो आपको चुनना चाहिए. 2 नंबर चंद्रमा का होता है, इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर ही संतुलन रखना होगा. ये एक इमोशनल नंबर है, तो जब ये काम करता है तो इसे एक शांतिपूर्ण माहौल चाहिए, और ऐसे लोग आर्ट, डांस, पेंटिंग, एक्टिंग, कविता लिखना जैसे क्रिएटिव फील्ड में ये लोग खूब अच्छे से काम करते हैं. इनकी मेंटल स्टेबिलिटी बहुत ही स्ट्रॉंग होती है, लेकिन अगर इन्हें बार-बार टोका जाएगा तो ये काम नहीं कर पाते. ऐसे लोगों को पानी से जुड़ा हर काम बहुत ही सूट करेगा. ये हो सकते हैं आपके प्रोफेशन- कंसल्टेंट या थेरेपिस्ट, रिलेशनशिप कॉउंसिलर, HR, इंटीरियर डिजाइनर, लेखक, इवेंट प्लानर, मीडिया प्रोड्यूसर, इंट्यूटिव काउंसलर, मैसेज काउंसिलर, लाइफ कोच, न्यूज एंकर, स्टार्टअप फाउंडर आदि.
भाग्यांक 3 – ये ब्रहस्पति का नंबर है, इनके 2 कीवर्ड हैं नॉलेज और अनुभव. अपको अपना करियर चुनते वक्त इन्हीं 2 बातों को चुनना चाहिए. आप सिखाने के लिए इस धरती पर आए हैं. आप लोगों को भांप कर उनसे व्यवहार करते हैं. आपकी खास बात ये है कि आप किसी के भी अंडर रहकर काम कर सकते हैं, पर उसके बाद भी आप किसी के अंडर रहकर भी खुद सब चीजें खुद चला रहे होते हैं. लीडरशिप, मार्गदर्शन करने में आप आगे होते हैं. आप खतरे भी बहुत जल्दी भांप जाते हैं. प्रोफेशन – क्रिएटिव राइटर, मार्केंटिंग मैनेजर, ट्रेनर, पब्लिक अफेयर, इवेंट प्लानर, टीचर, जर्नलिस्ट, पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग, क्रिएटिव डायरेक्टर, मोटीवेशनल स्पीकर आदि.
भाग्यांक 4 – ये राहू का नंबर है. राहु मतलब बुद्धि. ये दिमाग के तेज होते हैं, रेवल्यूशनरी होते हैं, इनोवेटर हैं. हालांकि ये अपने फैसलों को लेकर बहुत ही जिद्दी होते हैं, बहुत जल्दी बदलते नहीं हैं. ऐसे लोग टेक्निकल फील्ड में या मेडिकल फील्ड में भी बहुत अच्छा करते हैं. जहां भी बुद्धि का ज्यादा प्रयोग है, ये सफल होते हैं. इस भाग्यांक का मतलब है कि आपको अचानक कुछ नहीं मिलेगा, आपको सफलता पाने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ेगी.
भाग्यांक 4 – इस भाग्यांक के लोग असफल होते हैं अक्सर बुरी या गलत संगति की वजह से. बुद्धि बहुत तेज होती है लेकिन फिर भी ये अक्सर गलत संगत में फंसते हैं. इन्हें धैर्य से इससे बचना चाहिए. इस नंबर के लोग बहुत जल्दी हार नहीं मानतें. ये बहुत ही खुले मिजाज के होते हैं और शौकीन भी. प्रोफेशन की बात करें तो जहां भी नंबर 4 वालों को क्लीयर डायरेक्शन मिलेंगी वो बहुत अच्छा काम करेंगे. ये मदद करते हैं और ट्रेडिशन को तोड़ने वाला अंक यही है. प्रोफेशन – बिजनेस मैनेजर, फाइनेंशियर एडवाइजर, सिविल इंजीनियर, प्लेराइटर, फिल्म प्रोडक्शन, फाइनेंशियल एनलिस्ट, लॉजिस्टिक कॉर्डिनेटर, स्कूल, इवेंट प्लानर, सोशल एक्टिविस्ट, टेक्नेलॉजी कंपनी, बिजनेस मैनेजमेंट, टीचर और ट्रेनर.
भाग्यांक 5 – ये बुध का नंबर होता है. जो भी प्रोफेशन इनके विचारों को, इनकी क्रिएटिविटी को बांध रहा है, वो प्रोफेशन इनका सूट नहीं करता. इन्हें अपने काम में पूरी आजादी चाहिए और इसलिए इनके दिमाग में अक्सर अपना प्रोफेशन चेंज करने की बातें चलती हैं. बहुत ज्यादा एक्सप्लेन करते हैं. इन्हें अक्सर लगता है कि सामने वाले को समझ नहीं आ रहा और ये उसे कुछ ज्यादा ही समझाते हैं. इनकी सबसे अच्छी चीज है कि ये बदलाव को भांप जाते हैं. इनकी बातों को इग्नोर नहीं करना चाहिए. इस नंबर के लोग आपको हारने नहीं देता. प्रोफेशन – जर्नलिस्ट, सेल्स मैनेजमेंट, इवेंट प्लानर, टूर गाइड, पब्लिक अफेयर, ट्रैवल कंसल्टेंट, एक्टर, लीडर, ट्रैवल ब्लॉगर, मीडिया पर्सनेलिटी, इवेंट प्लानर, स्प्रिच्युअल काउंसलिंग, रेडियो होस्ट, एजुकेशनल इनोवेटर, फिल्म डायरेक्टर आदि.
