Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तुलसी से जुड़े ये उपाय बना देंगे धनवान, पितरों के साथ मां लक्ष्मी का भी मिलेगा आशीर्वाद…
    समाचार

    तुलसी से जुड़े ये उपाय बना देंगे धनवान, पितरों के साथ मां लक्ष्मी का भी मिलेगा आशीर्वाद…

    By Tv 36 HindustanSeptember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पितृपक्ष के दिनों की शुरुआत हो चुकी है। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। दरअसल, इन सभी 15 दिनों के लिए पितर धरती लोक पर वास करते हैं। ऐसे में आप उनके नाम से श्राद्ध तर्पण आदि करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं पितृपक्ष में तुलसी से जुड़े कुछ आसान और सरल उपाय करने से आपके पितर आपसे प्रसन्न होंगे। साथ ही आप पर मां लक्ष्मी की कृपा भी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही आपको ऋण से भी मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं पितृपक्ष में तुलसी के चमत्कारी उपाय।

    सबसे पहले आपको बता दें कि पितृ पक्ष का आरंभ 17 सितंबर से हो चुका है और 2 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा। तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र पौधा माना गया है। श्राद्ध पक्ष के दिनों में पितरों की कृपा पाने के लिए आप उनके लिए जो भी भोजन बनाए उसमें तुलसी दल जरूर डालें। यह छोटा सा उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि, तुलसी को मिलने से भोजन में पवित्रता आती है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस दिन पितरों को श्राद्ध करें उस दिन तुलसी के पेड़ की जड़ निकालकर एक कटोरे में रख लें। इसके बाद अपने दाएं हाथ के अंगूठे से उस जड़ पर सात पर अपने पूर्वजों को याद करते हुए जल अर्पित करें। इसके बाद उस जल को अपने घर के सभी हिस्सों में छिड़क दें। जो पानी बच जाए उसे तुलसी के पौधे में डाल दें।

    पितृपक्ष में किसी भी दिन आप चाहें तो तुलसी की माला भी धारण कर सकते हैं। लेकिन, ऐसे करने के साथ ही आपको तुलसी की माला से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। साथ ही तुलसी के पौधे की अच्छी से देखभाल करें और तुलसी का पूजन पूरे विधि विधान के साथ करें। ऐसे करने से आपके पितर आपसे प्रसन्न होंगे और मां लक्ष्मी का वास भी आपके घर में होगा।

    पितृ पक्ष में किसी भी शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे को चंदन अर्पित करना चाहिए। ऐसे करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। चंदन से तुलसी के गमले पर स्वास्तिक भी बनाएं और इसके बाद घी का दीपक जरूर जलाएं।

    पितृ पक्ष के किसी भी सोमवार, मंगलवार या बुधवार के दिन तुलसी का पूजन कपूर के साथ करें। दरअसल, पितरों के तर्पण आदि के लिए इन तीन दिनों का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन पहले तर्पण करके फिर तुलसी के पास कपूर एक दिए में रखकर जला दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    यदि आपको बार बार सभी कामों में असफलता मिलती जा रही है तो तुलसी की जड़ निकाले और फिर उसे अच्छे से साफ करके उसका पूजन करें। इसके बाद इस जड़ को किसी पीले रंग के कपड़े में बांध लें और इस कपड़े को अपने पर्स में रख लें। वैसे तो यह उपाय आप कभी भी कर सकते हैं लेकिन, पितृ पक्ष में उस उपाय को करने से आपको तुरंत लाभ दिखाई देगा। आपके सभी अधूरे काम बनते जाएंगे।

    Post Views: 1,485

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचुनावी दंगल में आज अरविंद केजरीवाल ठोकेंगे ताल, जगाधरी में रोड शो, ये महाशय भी होंगे साथ…
    Next Article कर्ज से दबे पिता ने मासूम बेटा बेटी के साथ त्यौंथर के राजापुर पुल से टमस नदी में लगाई छलांग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?