बच्चों के पोषण संबंधी जरूरतों को लेकर किये गये एक सर्वे में पता चला है कि देश की अधिकांश माताओं को लगता है कि उनके बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतें सबसे बेहतर है।
महिलाओं के लिए भारत के सबसे बड़े कंटेंट प्लेटफॉर्म मॉम्सप्रेसो ने हाल ही में बच्चों के लिए ड्रिंक ब्रांड ग्रिट्ज़ो के साथ मिलकर एक सर्वेक्षण किया। अपने बच्चे के पोषण के संबंध में माताओं की महत्वपूर्ण चिंताओं को शामिल करते हुए, अध्ययन ने इस बात की जानकारी दी कि देश भर में हेल्दी फूड ड्रिंक को किस तरह लिया जाता है।
रिपोर्ट के अनुसार यह सत्य है कि बच्चे स्वादिष्ट भोजन पसंद करते हैं जो अक्सर हेल्दी नहीं होता है। अधिकांश माताओं को स्वाद और स्वास्थ्य के बीच सही संतुलन खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अधिकांश माताओं का मानना है कि दूध एक संपूर्ण भोजन है जो उनके बच्चों को हेल्दी रख सकता है और पर्याप्त पोषण प्रदान कर सकता है, खासकर जब स्वादिष्ट हेल्दी फूड ड्रिंक के साथ इसे जोड़ा जाए।

हालांकि, पोषण संबंधी आवश्यकताएं और हेल्थ को लेकर रखे गए लक्ष्य एक बच्चे से दूसरे बच्चे में भिन्न होते हैं, और 90 प्रतिशत माताओं का मानना है कि उनके बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताएं अद्वितीय हैं। व्यक्तिगत पोषण की आवश्यकता को इस तथ्य से और समझा जा सकता है कि 75 प्रतिशत माताओं को लगता है कि वर्तमान में उपलब्ध हेल्दी फूड ड्रिंक उनके बच्चे की अद्वितीय आहार संबंधी जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं। अध्ययन से यह भी पता चला कि 85 प्रतिशत माताएं अपने बच्चों की विशिष्ट हेल्थ और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए कस्टमाइज्ड स्वास्थ्य खाद्य पेय चाहती हैं। जब व्यक्तिगत जरूरतों की बात आती है, तो सर्वेक्षण बताता है कि माताओं की बच्चों को लेकर चिंताओं में ऊंचाई, वजन, दिमागी सक्रियता और ऊर्जा शामिल हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक माताएं, मुख्य रूप से उच्च आय वर्ग के समूह चाहते हैं कि हेल्दी फूड ड्रिंक विशेष रूप से उनके बच्चों से जुड़ी इन चिंताओं को दूर करें। टॉप मेट्रो शहरों में कामकाजी माता-पिता की संख्या तेजी से बढ़ रही है और सीमित समय के साथ, माता-पिता यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके भोजन से बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकता को अच्छी तरह से संभाला जा सके। सर्वेक्षण के आधार पर पाया गया है कि 5 में से 3 माताओं को लगता है कि वर्तमान हेल्दी फूड ड्रिंक्स पोषण की कमी को दूर नहीं कर पा रहे हैं। यह बच्चे के दिमाग के विकास के लिए आवश्यक है।
सर्वेक्षण 500 माताओं के बीच किया गया, जिनका कम से कम 4 साल से कम एक बच्चा है और वे अपने बच्चों को स्वस्थ भोजन और ड्रिंक्स देती हैं। इसमें सेक ए, सेक बी और सेक सी क्षेत्रों में कामकाजी माताओं, उद्यमियों और गृहणियों को शामिल किया गया है। सर्वेक्षण ने यह स्पष्ट किया कि बच्चों के हेल्दी ड्रिंक्स सेग्मेंट में पर्सनलाइजेशन की आवश्यकता है।