नई दिल्ली:– देश में हर साल लाखों छात्र राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में शामिल होते हैं, जिसका उद्देश्य देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश हासिल करना होता है। इस परीक्षा में सफलता हासिल करना जितना चुनौतीपूर्ण है, उससे कहीं अधिक कठिन देश के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में सीट पाना है। खासकर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करना लगभग हर मेडिकल अभ्यर्थी का सपना होता है। हालांकि, सीमित सीटों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते सभी छात्रों को अपनी पसंद का संस्थान नहीं मिल पाता।
ऐसे में सही मेडिकल कॉलेज का चयन करना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। कॉलेज की रैंकिंग, फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च सुविधाएं, अस्पताल से जुड़ा क्लीनिकल एक्सपोजर और प्लेसमेंट जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए। इसी उद्देश्य से हर वर्ष शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के तहत देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों की रैंकिंग जारी की जाती है। यदि आपने NEET UG 2026 की परीक्षा पास कर ली है और देश के बेहतरीन मेडिकल कॉलेज में दाखिले की योजना बना रहे हैं, तो NIRF Ranking 2025 की टॉप-10 मेडिकल कॉलेजों की सूची आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। यह सूची आपको अपनी रैंक, पसंद और भविष्य की योजनाओं के अनुसार सही मेडिकल कॉलेज चुनने में मदद करेगी। देखिए इस खबर में।
दिल्ली (AIIMS)
बता दें कि नीट की परीक्षा में अच्छी रैंक लाने के बाद हर छात्र MBBS की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहता है। वहीं AIIMS दिल्ली को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। अगर एक तरफ इसेक स्कोर की बात कि जाए तो कम फीस में इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छी फैकल्टी के लिए दिल्ली एम्स को टोटल 91.80 स्कोर प्राप्त हुआ है।
चंडीगढ़ (PGIMER)
अगर किसी छात्र को एमबीबीएस की अच्छी पढ़ाई के लिए AIIMS दिल्ली में एडमिशन नहीं मिला तो वह पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ से भी कर सकता है। इस मेडिकल कॅालेज को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में दुसरा स्थान प्राप्त है। देखा जाए तो एमबीबीएस स्टुडेंट के लिए PGIMER ड्रीम कॅालेज माना जाता है, यहां हर छात्र का सपना होता है पढ़ाई के लिए।
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC)
वहीं बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की पढ़ाई के लिए क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज यानी CMC भी एम्स दिल्ली के बाद इसे देश के सबसे प्रतिष्ठित और सपनों के मेडिकल कॉलेजों में से एक माना जाता है। यह कॉलेज तमिलनाडु में स्थित है। एनआईआरएफ रैंकिंग में इसे तीसरा स्थान मिला है तथा इसे कुल 76.48 का ओवरऑल स्कोर प्राप्त हुआ है। यह एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
बेंगलुरु (NIMHANS)
एमबीबीएस के छात्रों के लिए NIMHANS बेंगलुरु मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में देश का अग्रणी संस्थान है। यह मेडिकल शिक्षा, रिसर्च और विशेष उपचार सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है। यहां छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलता है। यह एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
पुडुचेरी (JIPMER)
JIPMER पुडुचेरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन संचालित प्रमुख मेडिकल संस्थान है। यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं और बेहतर क्लीनिकल एक्सपोजर उपलब्ध है। मेडिकल रिसर्च और मरीजों की देखभाल के क्षेत्र में भी इसकी विशेष पहचान है। यह एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
लखनऊ (SGPGIMS)
SGPGIMS लखनऊ सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा, रिसर्च और उच्चस्तरीय मेडिकल शिक्षा के लिए जाना जाता है। यहां आधुनिक तकनीक से लैस अस्पताल और अनुभवी फैकल्टी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। यह संस्थान देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है।
वाराणसी (Institute of Medical Sciences)
वाराणसी में बीएचयू का इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मेडिकल शिक्षा और रिसर्च का प्रतिष्ठित केंद्र है। यहां छात्रों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ व्यापक क्लीनिकल अनुभव मिलता है। कम फीस और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। यह छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
लखनऊ (KGMU)
एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए लखनऊ का केजीएमयू (जॉर्ज मेडिकल कॉलेज) देश के सबसे पुराने और ऐतिहासिक मेडिकल कॉलेजों में से एक है। यह यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी ताकत इसका पेशेंट लोड है, जो यहां पढ़ने वाले हर छात्रों को सभी प्रकार की बीमारी से निपटने का अच्छा प्रैक्टिकल अनुभव देता है।
तमिलनाडु (Amrita Vishwa Vidyapeetham)
अमृता विश्व विद्यापीठम का मेडिकल संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा, रिसर्च और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर क्लीनिकल ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाती है, जिससे छात्रों का समग्र विकास होता है।
कर्नाटक (KMC)
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित निजी मेडिकल कॉलेजों में से एक है। यह संस्थान आधुनिक शिक्षण पद्धति, रिसर्च और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यह एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
