Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अब ऑनलाइन ई-चालान भुगतान हुआ आसान, यातायात पुलिस ने जारी किया ये कोड…
    छत्तीसगढ

    अब ऑनलाइन ई-चालान भुगतान हुआ आसान, यातायात पुलिस ने जारी किया ये कोड…

    By Tv36 HindustanNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ITMS कैमरों और ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से लगातार ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। अब वाहन मालिकों की सुविधा के लिए रायपुर पुलिस ने ई-चालान की जानकारी और ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए QR कोड की सुविधा शुरू की है।

    इस सुविधा के तहत वाहन मालिक अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर अपने वाहन पर जारी ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें बार-बार यातायात कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
    सरकारी कार्यालयों और पेट्रोल पंपों पर लगेंगे QR कोड

    पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन और DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर शहर के सभी यातायात थानों के माध्यम से QR कोड लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। इसके तहत सरकारी कार्यालयों, पेट्रोल पंपों, ऑटो डीलर्स, बैंकों और थाना भवनों में QR कोड चस्पा किए जा रहे हैं।
    लंबित चालानों का समय पर करें भुगतान

    DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन पर जारी ई-चालान की नियमित जानकारी लेकर समय पर भुगतान करें। ई-चालान जारी होने पर वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS भी भेजा जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई चालान लंबित रह जाते हैं।

    पुलिस के अनुसार, इस पहल से ई-चालान का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लंबित मामलों के निराकरण में मदद मिलेगी।

    यहां देख सकते हैं ई-चालान की जानकारी

    वाहन मालिक आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.nic.in पर जाकर अपने ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र, 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा…
    Next Article iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भरपेट खाने के बाद भी लगती है भूख ट्राई करें ये 5 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण…

    November 26, 2026

    iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा…

    November 26, 2026

    अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र, 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा…

    November 26, 2026

    प्रदेश में कहां बढ़ी ठंड और कहां अभी राहत? रायपुर से बस्तर तक देखिए अपने क्षेत्र का मौसम हाल…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भरपेट खाने के बाद भी लगती है भूख ट्राई करें ये 5 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण…
    • iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा…
    • अब ऑनलाइन ई-चालान भुगतान हुआ आसान, यातायात पुलिस ने जारी किया ये कोड…
    • अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र, 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा…
    • प्रदेश में कहां बढ़ी ठंड और कहां अभी राहत? रायपुर से बस्तर तक देखिए अपने क्षेत्र का मौसम हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?