Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा…
    समाचार

    iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा…

    By Tv36 HindustanNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Black Friday Sale 2026 आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। बता दें कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में कई कंपनियां और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स दे रहे हैं।

    वहीं इस बार Samsung और Flipkart की सेल शुरू हो चुकी है जबकि Croma भी अपने ऑफर्स पेश करने जा रहा है। Amazon India ने भी ब्लैक फ्राइडे सेल की वापसी की पुष्टि की है। हालांकि, सभी प्लेटफॉर्म पर ऑफर्स और सेल की तारीखें एक जैसी नहीं हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले जानना जरूरी है कि किस प्लेटफॉर्म पर क्या फायदा मिल रहा है।
    27 नवंबर को है Black Friday Sale 2026
    इस साल ब्लैक फ्राइडे 27 नवंबर को पड़ रहा है। लेकिन कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पहले से ही ऑफर्स शुरू कर दिए हैं। वहीं Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल 21 नवंबर से 27 नवंबर तक निर्धारित है। वहीं Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 नवंबर से 30 नवंबर तक ब्लैक फ्राइडे कैंपेन चल रहा है।

    वहीं Amazon India ने भी अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल वापस लाने की पुष्टि की है। इसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन प्रोडक्ट्स समेत कई कैटेगरी शामिल होंगी। लेकिन कंपनी ने अभी सेल की शुरुआत और समाप्ति की तारीख घोषित नहीं की है।

    Flipkart पर iPhone 17 और Samsung फोन पर डील
    Flipkart की सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिल रहे हैं। उपलब्ध डील में बताया गया है कि iPhone 17 को 10,800 रुपये की सीधी छूट के बाद 89,100 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिल सकता है।

    वहीं Samsung Galaxy F70 Pro 5G पर 48 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 65 इंच के 4K स्मार्ट टीवी पर भी ऑफर उपलब्ध हैं। वहीं ध्यान देने वाली बात है कि बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और अन्य शर्तों के कारण वास्तविक कीमत बदल सकती है।
    Croma पर 30 नवंबर तक मिलेगी छूट
    Croma की Black Friday End of Season Sale 26 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें iPhone, MacBook Neo और LG स्मार्ट टीवी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। कंपनी ने इनकी ऑफर कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया है। ऐसे में खरीदारी से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमत और बैंक ऑफर की तुलना करना फायदेमंद रहेगा।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअब ऑनलाइन ई-चालान भुगतान हुआ आसान, यातायात पुलिस ने जारी किया ये कोड…
    Next Article भरपेट खाने के बाद भी लगती है भूख ट्राई करें ये 5 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भरपेट खाने के बाद भी लगती है भूख ट्राई करें ये 5 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण…

    November 26, 2026

    अब ऑनलाइन ई-चालान भुगतान हुआ आसान, यातायात पुलिस ने जारी किया ये कोड…

    November 26, 2026

    अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र, 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा…

    November 26, 2026

    प्रदेश में कहां बढ़ी ठंड और कहां अभी राहत? रायपुर से बस्तर तक देखिए अपने क्षेत्र का मौसम हाल…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भरपेट खाने के बाद भी लगती है भूख ट्राई करें ये 5 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण…
    • iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा…
    • अब ऑनलाइन ई-चालान भुगतान हुआ आसान, यातायात पुलिस ने जारी किया ये कोड…
    • अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र, 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा…
    • प्रदेश में कहां बढ़ी ठंड और कहां अभी राहत? रायपुर से बस्तर तक देखिए अपने क्षेत्र का मौसम हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?